दलौदामंदसौर जिला
भावगढ़ में जैन समाज ने निकाली श्री जी की भव्य रथ यात्रा

भावगढ़ में जैन समाज ने निकाली श्री जी की भव्य रथ यात्रा
भावगढ़ ।जैन समाज भावगढ़ की ओर से श्री जी की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला यात्रा में जगह-जगह भजन एवं नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया रथ यात्रा का भावगढ़ के वरिष्ठजनों एवं नागरिकों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया श्रद्धालुओं ने धार्मिक उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया और श्री जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया कार्यक्रम का आयोजन एवं समस्त व्यवस्थाएं महावीर जैन पूर्व सरपंच के नेतृत्व में की गईं रथ यात्रा के समापन के बाद शाम को जैन समाज की ओर से स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया गया जिसमें समाजजनों ने सामूहिक रूप से प्रसादी ग्रहण की इस दौरान जैन समाज के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।



