श्री गोपाल कृष्ण गौशाला में सरस्वती वरद पुत्र पं. कमल किशोर जी नागर कि पवित्र कुटिया कक्ष का शुभारंभ किया गया

श्री गोपाल कृष्ण गौशाला में सरस्वती वरद पुत्र पं. कमल किशोर जी नागर कि पवित्र कुटिया कक्ष का शुभारंभ किया गया
सत्यनारायण सुर्यवंशीसुवासरा।मंदसौर जिले के सुवासरा क्षेत्र के ग्राम किशोरपुरा स्थित श्री गोपाल कृष्ण गौशाला में देवजुलनी एकादशी डोल ग्यारस के उपलक्ष पर गोपाल कृष्ण गौशाला पर सरस्वती के वरद् पुत्र पंडित कमल किशोर जी नागर के पवित्र कुटिया कक्ष का शुभारंभ ग्राम पंचायत के सरपंच मिट्टुसिंह देवड़ा एवं समस्त पंचगण वह ग्रामवासी एवं सुवासरा नगर के धार्मिक श्रद्धालुओं के द्वारा विधिवत पूजन आरती कर श्री गुरुदेव पं. कमल किशोर जी नागर के विशेष उपस्थिति में कुटिया कक्ष का शुभारंभ किया गया।
इस शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच मिट्ठू सिंह देवड़ा को पंडित कमल किशोर जी नागर कि सेवा का सौभाग्य मिला, पंडित श्री नागर जी के द्वारा श्री मिट्टु सिंह देवड़ा को शाल श्री फल भेंट कर आशीर्वाद दिया एवं किशोरपुरा ग्राम वासियों के सभी श्रद्धालुओं को श्री गोपाल कृष्ण गौशाला के निर्माण का कार्य किया गया उसकी सराहना करते हुए प्रशंसा की और समस्त भक्त जनों को श्री गोपाल कृष्ण गौशाला में तन मन धन से जो कार्य किया उसके लिए गुरु जी ने सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।



