भगवान गणेश जी ने माता पिता कि परिक्रमा सेवा कर उनमें सभी तीर्थ के फल का संदेश दिया- विधायक श्री डंग

भगवान गणेश जन्मोत्सव के आठवें दिन वटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में ढोल-नगाड़े ताशे डमरू के साथ हुई महाआरती
सीतामऊ।विगत एक दशक से प्रतिवर्ष साईं एकता ग्रुप द्वारा भगवान गणेश जी का दस दिवसीय का भव्य आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में भगवान गणेश जन्मोत्सव के आठवें दिवस क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग के मुख्य अतिथि श्री वेंकटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भव्य साज सजावट के साथ विराजमान भगवान श्री गणेश जी पूजा अर्चना पंडित कैलाश शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराई गई तत्पश्चात ढोल ढ़माके ताशे डमरू के साथ महा आरती कि गई।
इस अवसर पर जपं उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान, सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र राठौड़, मंडल महामंत्री प्रशांत चतुर्वेदी, नपं सभापति विवेक सोनगरा नगर अध्यक्ष रोहित सोनी विधायक प्रतिनिधि दिलीप सिंह लोगनी, जप सदस्य कन्हैयालाल राठौर महाकाल समिति अध्यक्ष मुकेश चौरड़िया राजेन्द्र देतरिया, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राधा सोनी , रोहित द्विवेदी आदि मंचासिन रहें। स्वागत अभिनंदन संचालन नपं उपाध्यक्ष एवं आयोजन समिति प्रमुख सुमित रावत ने करते हुए विधायक श्री डंग द्वारा वटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर सहित विकास कार्यों में दिए गए सहयोग का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर ओम रामावत हेमंत जैन, भूपेंद्र राजपुरोहित, नलवाया, आदि द्वारा अतिथि गणों का दुपट्टा पहनाकर कर स्वागत अभिनंदन किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक श्री डंग ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में धार्मिक आयोजन हो रहे हैं।यह सनातन धर्म के प्रति नागरिकों में जागरूकता है।जब से अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर बना तब से पुरे देश में सनातन धर्म के प्रति लोगों में आस्था बढ़ी है इसका परिणाम है कि पूरे वर्ष कार्यक्रम होते हैं और भक्ति भाव के साथ आयोजित किए जाते हैं। विधायक श्री डंग ने नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा कि बच्चों को जब आवश्यक हो तभी मोबाइल चलाने कि कहें उन्हें अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़े भगवान गणेश जी ने संस्कारों से ही बचपन में बल बुद्धि में निपुण हो गये उन्होंने भगवान भोलेनाथ माता पार्वती कि परिक्रमा कर हमें संदेश दिया कि माता पिता में ही सभी तीर्थ है।माता पिता कि सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है।



