देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही में 65 लीटर कच्ची शराब व 350 किग्रा लहन बरामद एक गिरफ्तार

अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही में 65 लीटर कच्ची शराब व 350 किग्रा लहन बरामद एक गिरफ्तार

गोरखपुर अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने शनिवार को थाना गगहा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुपालन में उप आबकारी आयुक्त गोरखपुर प्रभार तथा जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर के निर्देशन में संयुक्त टीम ने कई संदिग्ध स्थलों पर दबिश दी।शत्रुघ्न आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 बांसगांव की अगुवाई में एस.एन. वर्मा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 कैम्पियरगंज तथा कौशलेंद्र प्रताप सिंह आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन-1/2 गोरखपुर की टीम ने थाना गगहा अंतर्गत गजपुर, सियरमोड, पाण्डेयपार समेत अन्य संदिग्ध बाग-बगीचों और ईंट भट्टों पर छापा मारा।दबिश के दौरान लगभग 48 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा 350 किलोग्राम लहन बरामद किया गया। बरामद शराब को कब्जे में लेकर मौके पर लहन को नियमानुसार नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा 17 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया।इस प्रकार कुल 65 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दो अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। आबकारी निरीक्षक एस एन वर्मा ने अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान जारी रखने का संकल्प दोहराया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}