मंदसौर जिलासीतामऊ

जैन समाज ने निकाला भव्य वरघोड़ा – अट्ठाई तपस्या की पारणा पर हुआ बहुमान

जैन समाज ने निकाला भव्य वरघोड़ा – अट्ठाई तपस्या की पारणा पर हुआ बहुमान

तितरोद। जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ में चातुर्मास के दौरान आयोजित तपस्या महोत्सव के समापन पर आज अट्ठाई तपस्या की पारणा के बाद भव्य वरघोड़ा निकाला गया।परम पूज्य साध्वी रत्न रिद्धि जी एवं साध्वी रत्न वृद्धि जी म.सा. की निश्रा में तपस्वियों ने अट्ठाई की कठोर तपस्या पूर्ण की थी। पारणा कार्यक्रम के बाद तपस्वी परिवार का बग्घी में बिठाकर पूरे नगर में वरघोड़ा निकाला गया।

वरघोड़े में सजे-धजे रथ पर तपस्वी विराजमान थे, जिन पर समाजजनों ने पुष्प वर्षा कर अनुमोदना की। ढोल-नगाड़ों के साथ निकले इस वरघोड़े में बड़ी संख्या में सकल जैन समाज के महिला- पुरुष शामिल हुए।तपस्वियों की इस कठोर साधना की पूरे समाज ने अनुमोदना करते हुए उनके स्वास्थ्य और संयम की मंगल कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}