नपं सभापति सोनगरा ने संकल्प सेवा के साथ बिमार बछड़े व बंदर का कराया इलाज

नपं सभापति सोनगरा ने संकल्प सेवा के साथ बिमार बछड़े व बंदर का कराया इलाज
सीतामऊ। संकल्प ही सेवा का लेकर नपं सभापति विवेक सोनगरा ने बीमार गाय के बछड़े का तत्काल उपचार करवाया। नगर के माँ कालका माताजी दरवाजा वार्ड क्र. 06 क्षेत्र में गाय के बछड़े के बीमार होने की सूचना जागरूक वार्डवासियों द्वारा प्राप्त हुई, सूचना मिलते ही सभापति विवेक सोनगरा ने तत्काल मौके स्थल पर पहुंचकर पशु चिकित्सालय के प्रभारी श्री सीमांत शर्मा से संपर्क कर अवगत कराया, सूचना पर विभागीय चिकित्सक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बीमार बछड़े का प्राथमिक उपचार किया,
इस दौरान वार्डवासियों द्वारा एक बंदर के भी बीमार अवस्था में क्षेत्र में होने की जानकारी दी गई, जिस पर नागरिकों के साथ मौके स्थल पर ढूंढने का प्रयास किया गया, परंतु वह नहीं मिल पाया, इस अवसर पर वार्ड क्षेत्र के जागरूक नागरिकगण उपस्थित रहे, बेजुबानों की सेवा के लिए तत्परता दिखाने वाले जागरूक नागरिकों एवं त्वरित सहयोग के लिए पशु विभाग चिकित्सक टीम का हृदय से आभार व्यक्त करता हु।



