
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत सात श्रृद्धालुओं को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनाअंतर्गत हरिद्वार , ऋषिकेश की यात्रा मे जाने के लिए ताल नगर से 7यात्रियों का चयन हुआ जिसमे सर्व दिनेश नागर, विवेक नागर ,जड़ावचंद, मोहनबाई , वासुदेव दर्जी, श्यामा बाई दर्जी एवं गीतांबाई माली का चयन हुआ व सभी यात्रियों का नगर परिषद ताल में स्वागत कर हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर पार्षद गण गोरधन लाल पोरवाल ,पंकज शुक्ला ,गौरव शर्मा मुख्य नगर पालिका अधिकारी, यात्रा प्रभारी महेंद्र दुबे, शमशुद्दिन खान, हीरालाल वाहेती आदि उपस्थित थे।



