मंदसौरमंदसौर जिला
मियां जी सरकार किले वाले का 97वां उर्स 17-18 सितंबर को

मंदसौर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दरगाह मियां जी सरकार किले वाले, कोर्ट के पीछे मंदसौर में दो दिवसीय 97वां उर्स मुबारक 17 एवं 18 सितंबर को शान-ओ-शौकत के साथ आयोजित किया जाएगा। उर्स को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
उर्स के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुबह 8 बजे कुरआन ख्वानी का आयोजन होगा। इसके बाद नमाज-ए-जौहर के पश्चात दोपहर 2 बजे चादर पेश की जाएगी। रात्रि 8 बजे महफिल-ए-मिलाद शरीफ का आयोजन होगा।
इसी प्रकार 18 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लंगरे आम का आयोजन किया जाएगा। शाम 5 बजे चादर पेशी के साथ सिजरा ख्वानी एवं गुलपोशी की जाएगी। इसके बाद रात्रि 9 बजे नमाज-ए-ईशा के पश्चात महफिल-ए-सूफियाना कव्वाली का आयोजन होगा।
कव्वाली कार्यक्रम में सलीम राजा कव्वाल पार्टी, मुंबई एवं शब्बीर सदाकत साबरी कव्वाल पार्टी, कपासन द्वारा सूफियाना कलाम पेश किए जाएंगे।
मियां जी सरकार किले वाले को हिंदू-मुस्लिम कौमी एकता का प्रतीक बताते हुए मियां जी सरकार एवं उर्स कमेटी की ओर से शहर सहित आसपास के क्षेत्र के तमाम हिंदू-मुस्लिम भाइयों से उर्स के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।