सरस्वती शिशु मंदिर मगराना में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

सरस्वती शिशु मंदिर मगराना में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
बंशीदास बैरागी(मगराना) सरस्वती शिशु मंदिर मगराना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों ने श्रीकृष्ण एवं राधा का स्वरूप धारण कर टोली के साथ गांव में प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी के दौरान वातावरण भक्तिमय हो गया।
इसके पश्चात गांव के मुख्य चौराहे पर विधिवत मटकी पूजन-अर्चन कर मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सरपंच पवन पाटीदार, भाजपा बूढ़ा मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, शाला संयोजक लालूप्रसाद लोहार, समिति अध्यक्ष, विद्यालय के आचार्य-दीदी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।



