रतलाम-इंदौर फोरलेन पर स्लीपर बस पलटी एक दर्जन से अधिक पिपलियामंडी के यात्री थे

रतलाम-इंदौर फोरलेन पर स्लीपर बस पलटी एक दर्जन से अधिक पिपलियामंडी के यात्री थे
मन्दसौर/रतलाम। भीलवाड़ा से नासिक जा रही बस रतलाम-इंदौर फोरलेन पर गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे स्लीपर बस पलट गई। हादसा सातरुंडा के पास रत्तागिरी चौराहे से पहले हुआ।
बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। रतलाम और बदनावर से 3-4 एंबुलेंस बुलाकर घायलों को रात करीब 2 से ढाई बजे के बीच रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।कर्व टर्न पर पलटी बस, बारिश के दौरान हुआ हादसा हादसे की सूचना मिलते ही बिलपांक थाना प्रभारी अयूब खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
पुलिस के अनुसार हादसे में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है, हालांकि कुछ यात्रियों को फ्रैक्चर हुआ है।रेस्क्यू के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटी बस को सीधा कराने का काम शुरू किया। रतलाम के पुलिस अधिकारी भी रात में घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस बल सुबह करीब 4.30 बजे तक मौके पर मौजूद रहा और बस को सीधा कराने की कार्रवाई की।यात्रियों का कहना है कि ड्राइवर बस रोकने के लिए तैयार नहीं था और उसका व्यवहार भी ठीक नहीं था
एक ही परिवार के 18 लोग मन्दसौर जिले के पिपलिया मंडी से सवार थे
पिपलिया मंडी (मंदसौर) निवासी फिरोज कुरैशी (45) ने बताया कि परिवार में गमी होने के कारण वे 18 रिश्तेदारों के साथ नासिक जा रहे थे। बस में कुल 40 से 45 सवारियां थीं। रतलाम के पास टोल नाके पर छोटे बच्चों के लिए दबाव बनाकर बस रुकवाई थी।हादसे के वक्त बस लहराते हुए पलटी। आयशा कुरैशी ने बताया कि बस दरवाजे वाले हिस्से की तरफ पलटी थी, इसलिए यात्री ऊपर की खिड़कियों के सहारे बाहर निकले। ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
मेडिकल कॉलेज के सीएमओ डॉ. सौरभ पटेल के अनुसार, 3 से 4 मरीज ही भर्ती हैं, बाकी प्राथमिक उपचार के बाद चले गए। गंभीर चोट के कारण एक लड़की को इंदौर रेफर किया गया है। फिरोज कुरैशी के पैर में फ्रैक्चर होने के कारण परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए हैं।
बिलपांक थाना प्रभारी अयूब खान ने बताया कि बस डिवाइडर से टकराकर पलटी थी। फरार ड्राइवर और क्लीनर की तलाश जारी है।
इन यात्रियों को आई चोंट
पिपलिया, जिला मंदसौर निवासी 50 वर्षीय मुन्नी पत्नी बसीर, नासिक निवासी 60 वर्षीय निहाल हनीफ पुत्र युसूफ, चित्तौड़गढ़ निवासी 30 वर्षीय कमलेश पुत्र शंभू गिरी, भीलवाड़ा निवासी 33 वर्षीय राजकुमार पुत्र लेहरूलाल, पिपलिया मंडी, जिला मंदसौर निवासी 18 वर्षीय कौसर पुत्र शाहिद, नासिक निवासी 38 वर्षीय फारीना पत्नी हुसैन, बिलोनी, राजस्थान निवासी 68 वर्षीय मन्नू पुत्र रवि, नासिक, महाराष्ट्र निवासी 11 वर्षीय अलतमश पुत्र शमशाद, पिपलिया मंडी, जिला मंदसौर निवासी 12 वर्षीय नाजिया पुत्री नासीर, भीलवाड़ा निवासी 37 वर्षीय भेरूलाल पुत्र गजानंद पिपलिया मंडी, जिला मंदसौर निवासी 35 वर्षीय सैनाज पत्नी मुख्तार कुरैशी, पिपलिया मंडी, निवासी 12 वर्षीय साजिया पुत्री नासीर कुरैशी, जिला मंदसौर निवासी 32 वर्षीय अमीर कुरैशी पुत्र अब्दुल, कानपुर, महाराष्ट्र निवासी 50 वर्षीय मुख्तार कुरैशी पुत्र अजीज, पिपलिया मंडी, जिला मंदसौर निवासी 28 वर्षीय साबिर पुत्र अब्दुल वाहिद, नासिक, महाराष्ट्र निवासी 23 वर्षीय अयान पुत्र हुसैन, पिपलिया मंडी, जिला मंदसौर निवासी 49 वर्षीय वली मोहम्मद पुत्र अब्दुल साबुत, पिपलिया मंडी, जिला मंदसौर निवासी 23 वर्षीय हमजा पुत्र मुख्तार भीलवाड़ा निवासी 30 वर्षीय रवि पुत्र गौरव, रतलाम निवासी 52 वर्षीय हुसैन साबिर मोमीन पुत्र साबिर मोमीन, भीलवाड़ा निवासी 26 वर्षीय कृष्णा पुत्र रवि, पिपलिया मंडी, जिला मंदसौर निवासी 60 वर्षीय मलका पत्नी वाहिद कुरैशी, मल्हारगढ़, जिला मंदसौर निवासी 12 वर्षीय अरशा पुत्री फिरोज, मल्हारगढ़, जिला मंदसौर निवासी 40 वर्षीय साइना पत्नी साकिर, डोलिया, महाराष्ट्र निवासी 30 वर्षीय अनीता पत्नी सूरज, नासिक निवासी 51 वर्षीय अमीना पत्नी निहाल हनीफ, उदयपुर निवासी 42 वर्षीय रूपाराम पुत्र धानूजी और मंदसौर निवासी 45 वर्षीय फिरोज पुत्र अब्दुल आदि बस में सवार यात्री घायल हुए।



