ड्यूटी से गायब पटवारी मनोज मोड़ पर गिरी गाज! गरोठ एसडीएम राहुल चौहान ने किया निलंबित, वहीं खजुरीपंथ से रामसिंह सिसोदिया को हटाया

ड्यूटी से गायब पटवारी मनोज मोड़ पर गिरी गाज! गरोठ एसडीएम राहुल चौहान ने किया निलंबित, वहीं खजुरीपंथ से रामसिंह सिसोदिया को हटाया
गरोठ। श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा के दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर गरोठ एसडीएम राहुल चौहान ने साठखेड़ा हल्के के पटवारी मनोज मोड को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, अभियान एवं यात्रा के दौरान साठखेड़ा (गरोठ) हल्के के पटवारी मनोज मोड की ड्यूटी निर्धारित की गई थी। इसके बावजूद वे अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर उपस्थित नहीं हुए। मामले को गंभीरता से लेते हुए गरोठ एसडीएम राहुल चौहान ने पटवारी मनोज मोड के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की।
प्रशासन की इस कार्रवाई से ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति है। एसडीएम ने स्पष्ट संकेत दिया है कि शासकीय दायित्वों में लापरवाही अथवा ड्यूटी से अनुपस्थित रहने को गंभीरता से लिया जाएगा।
पटवारी रामसिंह को खजुरीपंथ से हटाया
विगत माह खजूरी पंथ के किसानों ने एसडीम गरोठ को ज्ञापन दिया गया था कि राम सिंह सिसोदिया पटवारी को खजूरीपंथ से हटाया जाए, आज राम सिंह को खजूरीपंथ से हटा दिया गया है, जानकारी अनुसार पटवारी राम सिंह सिसोदिया के पास दो हल्के थे जिसमें एक सगोरिया तो दूसरा खजूरी पंथ था। राम सिंह के पास अब सिर्फ सगोरिया हल्का रहेगा। पटवारी मुकेश गहलोत को खजूरीपंथ लगाया गया है। उल्लेखनीय यह भी की राम सिंह स्थानीय होकर पिछले 15 साल से शामगढ़ तहसील में पदस्थ है।



