इतिहास दर्शन

आज 15 सितंबर के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

⚜️🪔🪔🪔🪔 🕉 🪔🪔🪔🪔⚜️

    🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏

       🙏 शुभ प्रभात 🙏

आज 15 सितंबर के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

आज 15 सितंबर के दिन इतिहास में घटित घटनाएं 

1812 – नेपोलियन के नेतृत्व में फ्रांसीसी सेना मास्को के क्रैमलिन पहुंची।

1894- प्योंगयांग की लड़ाई में जापान ने चीन को करारी मात दी।

1916 – प्रथम विश्व युद्ध में पहली बार सोम्मे की लड़ाई में टैंक का इस्तेमाल किया गया।

1948 – स्वतंत्र भारत का पहला ध्वजपोत आईएनएस दिल्ली बंबई(अब मुंबई) के बंदरगाह पर पहुंचा।

1959 – भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत हुई।

1971 – हरी-भरी और शांति पूर्ण दुनिया के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध ग्रीन पीस की स्थापना की गई।

1981 – वानुअतु संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना।

2000 – सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेलों का शुभारम्भ।

2001 – अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति को अफ़ग़ानिस्तान पर सैनिक कार्यवाही की मंजूरी दी।

2002 – न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के अवसर पर भारत, चीन एवं रूस के विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित, थाईलैंड के सट्टाहिम में श्रीलंका सरकार व लिट्टे के बीच सीधी वार्ता शुरू।

2003 – सिंगापुर के मुद्दे पर विकासशील देशों के भड़क उठने से डब्ल्यूटीओ वार्ता विफल।

2004 – ब्रिटिश नागरिक गुरिंदर चड्ढा को ‘वूमैन आफ़ द ईयर’ सम्मान।

2008 – क्राम्पटन गीब्स ने अमेरिका की एमएसआई ग्रुप कंपनी का अधिग्रहण किया।

2009 – बंगलूर के मुंदिर शिवराजी ने सब जूनियर बिलियर्ड्स का ख़िताब जीता।

2009 – पेनसुला फाउंडेशन के चेयरमैन सुब्रतो चटोपाध्याय 2009-10 के लिए ‘आडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन’ के अध्यक्ष चुने गये।

2019 – प्रकाश जावड़ेकर ने नई दिल्‍ली में दूरदर्शन के 60वें स्‍थापना दिवस पर विशेष डाक टिकट और विशेष पत्रिका भी जारी की।

2020 – 15 – बांग्‍लादेश की राजधानी ढाका में भारतीय उच्चायोग ने 56वाँ भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग कार्यक्रम – आईटीईसी दिवस ऑनलाइन मनाया गया।

2020 – 15 – संसद ने वायुयान संशोधन विधेयक-2020 पारित किया।

2021 – ब्रिक्‍स देशों – ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के कर प्राधिकरणों के प्रमुखों की वर्चुअल बैठक भारत की अध्‍यक्षता में सम्‍पन्‍न हुई।

2021 – ब्रिटेन, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया ने हिंद प्रशांत के लिए नए त्रिपक्षीय गठबंधन ‘ऑकस’ की घोषणा की।

2021 – दक्षिण कोरिया ने स्‍वदेशी और पनडुब्‍बी से संचालित बेलिस्‍टिक मिसाइल- एसएलबीएम का सफलता पूर्वक परीक्षण किया।

2021 – केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आपदा जोखिम को कम करने और प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत तथा इटली के बीच समझौता-ज्ञापन को अनुमति प्रदान की।

2022 – असम सरकार और 8 जनजातीय समूहों के प्रतिनिधियों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

2022 – जोआओ लौरेंको फिर से अंगोला के राष्ट्रपति चुने गए।

2023 – ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन इमारत की लिफ़्ट गिरने से चार मज़दूरों की मौत व पांच मज़दूर घायल हुए।

2023 – पिछले 86 सालों से मुंबई की सड़कों पर दौड़ रहीं डबल डेकर बसें बंद हुई।

2023 – कृषि सांख्यिकी आंकड़ों के लिए एकीकृत पोर्टल www.upag.gov.in का शुभारंभ हुआ व ‘स्वच्छता ही सेवा-2023’ का शुभारम्भ हुआ।

2024 – पीएम मोदी ने झारखंड के टाटानगर में छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।

2024 – राजस्थान के बूंदी में जिले में सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हुई।

2025 – पीएम मोदी ने कोलकाता में कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया।

आज 15 सितंबर के दिन उत्सव और राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय दिवस 

नवाखाई पर्व।

मेला श्री पाट 3 दिन (जम्मू-कश्मीर)।

संवत्सरी महापर्व (जैन)।

लांस नायक करम सिंह जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित)।

श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जन्म दिवस।

अभियंता / इंजीनियर दिवस भारत (मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जन्म दिवस)।

संचायिका ( स्कूल बैंकिंग ) दिवस भारत।

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस।

विश्व लिंफोमा जागरूकता दिवस।

आज 15 सितंबर के दिन जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

1861 – मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया- इंजीनियर, वैज्ञानिक और निर्माता।

1876 – शरत चंद्र चट्टोपाध्याय- भारतीय उपन्यासकार।

1905 – डॉ. रामकुमार वर्मा- भारत प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार।

1909 – सी. एन. अन्नादुराई- तमिलनाडु के प्रसिद्ध नेता और भूतपूर्व मुख्यमंत्री।

1915 – लांस नायक करम सिंह- परमवीर चक्र सम्मानित भूतपूर्व भारतीय सैनिक ।

1927 – सर्वेश्वर दयाल सक्सेना- प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार।

1946 – जॉकिन अर्पुथम- मुम्बई की झुग्गी बस्तियों के लिए संघर्ष करने वाले व्यक्ति।

1947 – भूपेंद्र सिंह हुड्डा – हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री।

1986 – जोशना चिनप्पा एक भारतीय महिला स्क्वॉश खिलाड़ी हैं। आज 15 सितंबर के दिन निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति 

1967 – डॉ॰ बुर्गुला रामकृष्ण राव, आन्ध्र प्रदेश के राजनैतिक नेता थे।

2012 – के एस सुदर्शन- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँचवें सरसंघचालक।

2019 – जाने माने बॉलीवुड संपादक संजीव दत्ता का निधन।

2020 – पूर्व बीसीसीआइ उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के पूर्व अध्यक्ष हेमंतपत सिंहानिया का कानपुर में निधन हो गया।

2020 – महाराष्ट्र के पूर्व क्रिकेटर सदाशिव पाटिल का निधन हुआ।

2022 – मलेशिया के पूर्व कैबिनेट मंत्री व पहले प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित तुन डॉ. एस. सैमी वेल्लू (86) का निधन हुआ।

2023 – तुर्क फुटबॉल खिलाड़ी बुरहान काहित सरगुन (94) का निधन हुआ।

2023 – कोलम्बियाई कलाकार फर्नांडो बोटेरो (91) का निधन हुआ।

2023 – न्यूज़ीलैंडर रग्बी यूनियन प्लेयर टोनी क्रेफ्ट (78) का निधन हुआ।

2024 – अमेरिकी गायक टीटो जैक्सन (70) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ‌।

2025 – पाइनग्रोव स्कूल की पूर्व मैट्रन व छात्रों की देखभाल और समर्पित सेवा के लिए जानी जाने वाली सिमरत कौर गरचा (49) का निधन हुआ।

नोट -किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

🌻आपका दिन मंगलमय हो 🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}