समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 15 सितंबर 2026 मंगलवार

मल्हारगढ़ तहसीलदार व टीआई ने नाले में बहकर जा रहे दो व्यक्ति को बचाया


मंदसौर।मल्हारगढ़ में भारी बारिश के चलते नाले उफान पर होने की वजह से खाल की पुल पर पानी अधिक होने पर भी दो व्यक्ति नाला पार कर रहे थे तभी अचानक बाइक फिसली ओर बहने लगी। तभी मल्हारगढ़ तहसीलदार पंकज जाट एवं मल्हारगढ़ थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी की नजर पड़ी और दौड़कर तत्काल बहते हुए पानी से व्यक्ति का हाथ पकड़ कर बाहर खींचा और सुरक्षित बचा लिया लेकिन पानी का तेज बहाव होने के कारण बाइक पानी में बहकर चली गई। जानकारी अनुसार बोरखेड़ी निवासी अशोक भाटी एवं पिपलिया विशनिया निवासी संतोष दमामी बताया जा रहा है।
बाबा रामदेव जी के दर्शन कर घर लोटते समय एक्सीडेंट, बालक के सिर फटने पर वही हुई मौत
मल्हारगढ़। बाबा रामदेव गए थे यात्री वे वापस उज्जैन क्षेत्र के हे घर की और जा रहे थे पति पत्नी और एक बालक था बालक का सिर फट गया है एक्सीडेंट में मौके पर ही मौत
जानकारी अनुसार मल्हारगढ़ नगर में चामुंडा माता मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने बाईक सवार को टक्कर मारी, एक बालक की मौत की खबर मिली।बालक सरस् पिता गब्बर उम्र 12 निवासी लालपुर, उज्जैन है
–00–
अफजलपुर थाना प्रभारी विकास गहलोत ने गणपति स्थापना स्थल का निरीक्षण किया
मंदसौर: आज से दस दिवसीय गणेश उत्सव की शुभ शुरुआत हो चुकी है। जिले के ग्राम अफजलपुर में भी विभिन्न स्थानों पर आकर्षक गणेश पांडालों मे गणपति प्रतिमा विराजित की गई है। अफजलपुर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विकास गेहलोत व टीम ने आज शाम ग्राम के सभी गणपति स्थापना स्थल का निरीक्षण करते हुए आयोजको से चर्चा की और पांडालों में सीसीटीवी कैमरा व आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने की समझाइश दी। पुलिस थाना अफजलपुर ने सभी को गणेश उत्सव की बधाई शुभकामनाए देते हुए शांती व सौहार्द के साथ गणनायक गणेश जी का पुजन अर्चन और पर्व मनाने की अपील की।–00–
बारिश-
सुवासरा मे बारिश के बाद कई घरों के अन्दर तक पहुंचा पानी।
मल्हारगढ़ तहसील के बरुजना ओर नारायणगढ़ के बीच आवना नाला पर पानी , मार्ग बंद रहा।
मल्हारगढ़ में भारी बारिश -पानी में बहते व्यक्ति की बचाई जान
–00–
मेलखेड़ा के पास एक दुर्घटना की खबर, घायल को इलाज हेतु सिविल हॉस्पिटल शामगढ़ लाया गया। दुर्घटना में घायल व्यक्ति गरोठ महिला बाल विकास अधिकारी के पति बताया जा रहे हैं
-00–
पार्षद भारती पाटीदार ने पेश कि मिसाल पिता को दी मुखाग्नि
–00–
सुरक्षा सैनिक एवं औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार हेतु जिले में भर्ती शिविर आयोजित होंगे
मंदसौर 14 सितंबर 2026 / जिला रोजगार अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में सुरक्षा सैनिक एवं औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार के लिए भर्ती शिविर आयोजित होंगे मंदसौर जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय के सहयोग से जिले के ग्रामीण एवं शहरी शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न भर्ती कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एसआईएस द्वारा सुरक्षा सैनिक भर्ती तथा ग्लोबल मेनपॉवर एण्ड प्लेसमेंट सर्विसेस, साणंद, अहमदाबाद (गुजरात) द्वारा ऑटोमोबाइल क्षेत्र में वायरिंग हार्नेस निर्माण से संबंधित रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
एसआईएस द्वारा जिले में सुरक्षा सैनिक भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत 15 सितम्बर 2026 को शासकीय आई.टी.आई. भानपुरा तथा 16 सितम्बर 2026 को शासकीय आई.टी.आई. मल्हारगढ़ में भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। भर्ती शिविरों का समय प्रातः 11:00 बजे से शाम 3:30 बजे तक रहेगा।
सुरक्षा सैनिक भर्ती हेतु 10वीं उत्तीर्ण व 19 से 40 वर्ष आयु तथा न्यूनतम 168 सेंटीमीटर ऊंचाई वाले इच्छुक अभ्यर्थी पात्र होंगे। अभ्यर्थियों को अपने साथ 10वीं की अंकसूची की छायाप्रति एवं दो फोटो लाना आवश्यक होगा। चयनित युवाओं को नीमच में एक माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न औद्योगिक एवं प्रतिष्ठित संस्थानों में सुरक्षा सेवाओं में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए www.ssciindia.com पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। संपर्क हेतु दर्शन सिंह गुर्जर – 96943 71137 एवं दिग्विजय सिंह राजपूत – 96448 58553 से संपर्क किया जा सकता है।
इसी प्रकार ग्लोबल मेनपॉवर एण्ड प्लेसमेंट सर्विसेस, साणंद, अहमदाबाद (गुजरात) द्वारा कारों के वायरिंग हार्नेस निर्माण से संबंधित कंपनी में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। भर्ती में पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के अनुसार भाग ले सकते हैं। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 10वीं, 12वीं एवं ITI उत्तीर्ण तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए 8वीं, 10वीं एवं ITI उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। आयु सीमा 18 से 26 वर्ष निर्धारित है।
जिला रोजगार कार्यालय द्वारा जिले के समस्त इच्छुक बेरोजगार युवाओं से अपील की गई है कि वे अपनी शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता के अनुसार इन रोजगार अवसरों का लाभ उठाएं तथा निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में भाग लें।
–00–
जंगल में चल रही थी कच्ची शराब की भट्टी, शामगढ़ पुलिस ने मारा छापा
शामगढ़-मंदसौर पुलिस ने शराब तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 60 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब जप्त की है। साथ ही जंगल में 150 लीटर महुआ लहान को नष्ट किया गया।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय और चौकी प्रभारी मनोज महाजन के मार्गदर्शन में टीम ने ग्राम गरड़ा के जंगलों में सघन सर्चिंग की।
मुखबिर की सूचना पर आरोपी गंगासिंह पिता मेहताबसिंह सोंधिया (32) निवासी गरड़ा को जर्मन के भगोने में 60 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी ने बताया कि वह शराब बनाकर चंदवासा में बेचता था।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
कार्यवाही में सउनि रूपसिंह झाला, आरक्षक विपिन नैन, प्रहलाद गरासिया, मनीष सांवलिया की सराहनीय भूमिका रही ।
–00–
जांगड़ा पोरवाल समाज ट्रस्ट की बैठक संपन्न
26 सितंबर को मनाया जाएगा जगतगुरु श्री रामदयाल जी महाराज का 70वां जन्मोत्सव- श्री सेठिया
27 दिसंबर को होगा 16वां वैवाहिक परिचय सम्मेलन
बैठक में विभिन्न विषयों के साथ आगामी परिचय सम्मेलन एवं जगद्गुरु स्वामी श्री रामदयाल जी महाराज के 70वें जन्मोत्सव को लेकर प्रस्ताव ट्रस्ट सचिव जगदीश काला द्वारा बैठक मे रखा गया जिस पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में सदन द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज का 16वां परिचय सम्मेलन 27 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों एवं आयोजन को लेकर भी आवश्यक चर्चा की गई।
इसके साथ ही जगद्गुरु स्वामी श्री रामदयाल जी महाराज का जन्मोत्सव 26 सितंबर को मनाने का निर्णय लिया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या एवं संतजनों का सम्मान और आशीर्वचन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम 26 सितंबर शनिवार को शाम 7 बजे से पोरवाल छात्रावास, रामटेकरी मन्दसौर पर आयोजित होगा।
बैठक में ट्रस्टीगण महानुभावो ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता एवं आवश्यक तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया।
बैठक में ट्रस्टीगण जगदीशचंद्र सेठिया, सुरेन्द्र फरक्या, बालाराम गुप्ता, जगदीशचंद्र चौधरी, रामनिवास धनोतिया, लक्ष्मी नारायण कोठारी, उपाध्यक्ष रामगोपाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष रामगोपाल महाजन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश रत्नावत, दिलीप मजावदिया, डॉ दिनेश गुप्ता, डॉ प्रमोद सेठिया, राधेश्याम गुप्ता मोयावाला, राधेश्याम मांदलिया, अश्विन फरक्या, रूपचंद सेठिया, गोवर्धन लाल सेठिया, कैलाश पोरवाल, संजय पोरवाल (पत्रकार) एडवोकेट गौरव रत्नावत, आशीष गुप्ता, जगदीश सेठिया, सुनील डपकरा, जगदीश गुप्ता, कृष्णकांत मोदी, अनिल सेठिया, योगेश गुप्ता, महेश मोदी, ओम प्रकाश धनोतिया, मुकेश मुजावदिया, उमेश पोरवाल, गोपाल रत्नावत, महेश मंडवारिया, ओम सेठिया छत्रीवाला, दिनेश गुप्ता, दशरथ दानगढ़ आदि उपस्थित रहे।



