
हिंदू समाज को संगठित करने एवं धर्म की रक्षा करने के लिए विश्व हिंदू परिषद की स्थापना हुई- तूफान सिंह जिला मंत्री
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
आज जिले के रिंगनोद प्रखंड के असावती खंड में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने बोर्ड स्थापना कर इस कार्यक्रम को मनाया। जिला मंत्री तूफान सिंह यादव ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को बताया कि विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना 29 अगस्त 1964 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मुंबई के सांदीपनि आश्रम में हुई। इसका मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, धर्म की रक्षा करना तथा धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक विषयों पर कार्य करना है। विश्व हिंदू परिषद की ध्येय यात्रा एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए विश्व हिंदू परिषद के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला, प्रखंड, खंड और ग्राम समिति कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


