मंदसौर जिलासीतामऊ

लदुना में कुंज बिहारी जी मन्दिर के जिर्णोद्धार का संत श्वासानंदजी ने किया भूमि पूजन

लदुना में कुंज बिहारी जी मन्दिर के जिर्णोद्धार का संत श्वासानंदजी ने किया भूमि पूजन


लदुना। खेड़ापति हनुमान जी मंदिर चौक के समीप एवं नगर के मध्य पाटीदार मोहल्ला स्थित वर्षों पुराने मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर नगर के गणमान्य जनों कि उपस्थिति में रविवार सुबह अमृत काल और लाभ मुहुर्त में संत श्री श्वासानंदजी महाराज के द्वारा केसरिया हिंदू वाहिनी सनातन कल्याण समिति के प्रमुख महंत जितेंद्र दास महाराज सत्यनारायण बैरागी पुष्कर श्यामदास बैरागी घाटिया जी, जगदीश पाटीदार, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बामनिया राजकुमार पोरवाल ओमप्रकाश पाटीदार, कैलाश बैरागी नवीन विश्वास द्विवेदी लक्ष्मीनारायण मांदलिया लाखनसिंह, कृष्णकांत पंडिया सहित नागरिकों कि उपस्थिति में किया गया। वहीं निर्माण शुभारंभ का कार्यक्रम 21 सितंबर 2026 को प्रातः कालिन बेला में किया जाएगा।
इस अवसर पर संत श्वासानंदजी महाराज ने अपने ज्ञानामृत में कहा कि जहां अहम् घंमड होता है वहां से सब-कुछ चला जाता है। जिसने घमंड को छोड़ दिया उसको राम पकड़ कर रखता है।जीवन में जब भी गिरने कि स्थिति बनती वो थाम लेता है। संत श्री ने कहा कि आजकल लोग ऐसे कमा रहे कि वो अजर अमर है और यह धन दौलत सब साथ चलेगा। धन संपत्ति अर्जित अपने दायित्व के लिए करना चाहिए जिससे स्वयं परिवार समाज और धर्म के लिए खर्च किया जाता है। समाज धर्म के लिए दिया गया धन रुपए कभी कम नहीं होता है। अपने यथाशक्ति दान करने से जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी नाम रहता है। इस अवसर संत श्री ने मंदिर जिर्णोद्धार में 21 हजार रुपए के सहयोग राशि कि घोषणा की।
उल्लेखनीय है कि कुंज बिहारी जी भगवान का मंदिर पुराना कच्चा होने तथा मंदिर में भक्तों के बैठने कि समुचित व्यवस्था नहीं होने पर भक्तों द्वारा मंदिर जिर्णोद्धार का निर्णय लेकर कार्य प्रारंभ का भूमि पूजन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}