नीमच में भव्य स्वागत: उज्जैन से आसींद 500 किमी धार्मिक जल कलश पदयात्रा का हुआ अभिनंदन

नीमच में भव्य स्वागत: उज्जैन से आसींद 500 किमी धार्मिक जल कलश पदयात्रा का हुआ अभिनंदन
नीमच-गायरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाखन सिंह जी लोहागढ़ के नेतृत्व में उज्जैन से आसींद तक निकाली जा रही 500 किलोमीटर की ऐतिहासिक धार्मिक जल कलश पदयात्रा के नीमच आगमन पर सर्व समाज की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सौहार्द, धर्म प्रचार और क्षेत्र में सुख-शांति की कामना करना है।
इस अवसर पर नीमच पधारने पर पदयात्रा दल का विभिन्न सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम में सर्व समाज के गणमान्य नागरिकों की विशेष सहभागिता रही।
इस अवसर पर विनोद सिंह जी – ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष,गोविन्द जी धनगर – गायरी समाज तहसील अध्यक्ष,राकेश उपाध्याय – कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष, शांतिलाल पाटीदार – उप सरपंच, मुकेश जी जाट – पटेल कन्हैयालाल धनगर – समाजसेवी,यात्रा के नीमच पड़ाव के दौरान जगह-जगह जलपान और विश्राम की सुंदर व्यवस्था की गई, जिससे पदयात्रियों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। यह यात्रा निर्धारित पड़ावों से होते हुए अपने गंतव्य आसींद की ओर प्रस्थान करेगी।


