त्यौहारों पर हादसों की आशंका को देखते हुए बड़े भारी वाहनों को गुडभेली–बरखेड़ा पंथ मार्ग से निकालने की मांग

त्यौहारों पर हादसों की आशंका को देखते हुए बड़े भारी वाहनों को गुडभेली–बरखेड़ा पंथ मार्ग से निकालने की मांग
पिपलियामंडी।रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए नगर में तीन दिनों तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाकर उन्हें गुडभेली से बरखेड़ा पंथ की ओर डायवर्ट करने की मांग उठ रही है। त्यौहारों के दौरान बाजार और प्रमुख चौराहों पर लोगों की आवा-जाही बढ़ जाती है, ऐसे में भारी वाहनों के आवागमन से हादसे की आशंका बनी रहती है।नागरिकों का कहना है कि कुछ वर्ष पूर्व रक्षाबंधन के दिन नगर के शिवाजी चौराहे पर सड़क हादसे में एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई थी।
इस घटना को देखते हुए प्रशासन को इस बार पहले से ही यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक कदम उठाने चाहिए। लोगों ने प्रशासन और पुलिस से रक्षाबंधन के दौरान बड़े वाहनों को तीन दिनों के लिए वैकल्पिक मार्ग से निकालने तथा नगर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा द्वारा स्वीकृत 05 करोड़ कि लागत से गुड़भेली बड़ी से बरखेड़ा पंथ तक बायपास सड़क का निर्माण कराया गया परन्तु अभी तक इस पर सुचारू यातायात व्यवस्था प्रारंभ नहीं हुई इससे नगर में राजनीतिक रैलियों तथा विभिन्न आयोजन तथा अन्यत्र जाने वाले और भारी वाहनों के नगर प्रवेश से नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।



