आज 27 अगस्त 2026 गुरुवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल

⚜️🪔🪔🪔🪔🕉️🪔🪔🪔🪔⚜️
🙏🏻 श्री गणेशाय नमः 🙏🏻🙏🏻 शुभ प्रभात 🙏🏻
आज 27 अगस्त 2026 गुरुवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल
आज 27 अगस्त 2026 गुरुवार का पंञ्चांग
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
मास: श्रावण
पक्ष: शुक्ल पक्ष
तिथि: श्रावण शुक्ल चतुर्दशी (चतुर्दशी सुबह 09:08 तक, तत्पश्चात पूर्णिमा)
वार: गुरुवार
ऋतु: वर्षा ऋतु
नक्षत्र: धनिष्ठा 02:15 से 28 अगस्त तक।
योग: शोभन सुबह 07:56 तक, तत्पश्चात अतिगण्ड।
करण: वणिज सुबह 09:08 तक, तत्पश्चात विष्टि (भद्रा)।
चंद्रोदय और सूर्योदय का समय-
सूर्योदय का समय- 05:57
सूर्यास्त का समय- 18:40
चन्द्रोदय- 18:19
चन्द्रास्त- 04:51
आज के शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:15 से 03:05 तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:46 से 03:36 तक।
ब्रह्म मुहूर्त: प्रात: 04:51 से 05:37 तक।
गोधूलि मुहूर्त- 06:48 बजे से 07:11 बजे तक
सांय सन्ध्या- 06:48 बजे से 07:55 बजे तक
अमृत काल- 03:13 से 04:55 बजे तक
आज के अशुभ समय
राहुकाल: दोपहर 02:14 से 03:49 तक
यमगण्ड: सुबह 06:22 से 07:57 तक।
गुलिक काल: सुबह 09:31 से 11:05 तक।
आडल योग-02:15 अपराह्न, अगस्त 28 से 05:57 बजे तक, अगस्त 28
भद्रा-09:08 से 09:32 बजे तक
दुर्मुहूर्त-10:14 से 11:05 बजे तक
पंचक की शुरुआत: आज दोपहर 02:16 बजे से पंचक का आरंभ हो रहा है।
दिशाशूल: दक्षिण दिशा में यात्रा से बचें
उपाय: यदि आज दक्षिण दिशा में यात्रा करना आवश्यक हो तो पहले भगवान विष्णु का ध्यान करें और फिर अपनी यात्रा शुरू करें।
गुरुवार दिन का चौघड़िया
शुभ: 05:56 – 07:32
रोग: 07:32 – 09:07
उद्वेग: 09:07 – 10:42
चर: 10:42 – 12:18
लाभ: 12:18 – 13:53
अमृत: 13:53 – 15:28
काल: 15:28 – 17:04
शुभ: 17:04 – 18:39
गुरुवार रात्रि का चौघड़िया
अमृत: 18:39 – 20:04
चर: 20:04 – 21:29
रोग: 21:29 – 22:53
काल: 22:53 – 00:18, 28 अगस्त
लाभ : 00:18 – 01:43, 28 अगस्त
उद्वेग: 01:43 – 03:07, 28 अगस्त
शुभ: 03:07 – 04:32, 28 अगस्त
अमृत: 04:32 – 05:57, 28 अगस्त
ग्रहों का गोचर-
चंद्रमा : मकर राशि में संचरण करेगे
शनि : मीन में राशि है
राहु:: कुम्भ राशि विराजमान रहेगे।
मंगल :मिथुन राशि में रहेगे।
देव गुरु बृहस्पति: व बुध कर्क :राशि में
केतु- और सूर्य: सिंह राशि में
शुक्र -कन्या राशि में संचरण करेगे।
व्रत त्यौहार-
श्रावण पूर्णिमा / सावन पूर्णिमा: आज सावन मास का अंतिम दिन व व्रत-आदि की पूर्णिमा है।
सत्यनारायण व्रत: आज भगवान सत्यनारायण की कथा और व्रत का विशेष महत्व है।
स्नान-दान: पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान और दान-पुण्य करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है
आज 27 अगस्त 2026 गुरुवार का राशिफल
27 अगस्त दिन गुरुवार को गुरु का गोचर कर्क राशि में चंद्रमा से सप्तम उपरांत अष्टम भाव में होगा क्योंकि कल चंद्रमा धनिष्ठा नक्षत्र से मकर उपरांत कुंभ राशि में होगा। ऐसे मे दिन के पहले भाग में चंद्रमा और गुरु एक दूसरे से समसप्तक होकर गजकेसरी योग बनाएंगे जबकि दिन के दूसरे भाग में चंद्रमा से अष्टम गुरु के होने से अधियोग का संयोग बनेग। जबकि कल के दिन बुधादित्य योग का भी संयोग बना हुआ है। ऐसे में कल का दिन वृषभ, मिथुन सिंह, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ लाभदायक रहेगा।
मेष राशि-
आपके परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली में बढ़ोतरी होगी. किसी विशेष यात्रा से अच्छे लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे मन की पुरानी चिंताएं पूरी तरह समाप्त होंगी. व्यापारिक मामलों में धन लाभ की उत्तम स्थिति बनी हुई है और आपकी सेहत भी बेहतर रहेगी. हालांकि, बातचीत करते समय अपने स्वभाव में अहंकार या घमंड न आने दें.
वृषभ राशि-
आपकी राशि से दशम उपरांत एकादश भाव से गोचर करते हुए चंद्रमा करियर के साथ आर्थिक मामलों में भी लाभ का संयोग बना रहे हैं। पिता और वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। बड़े भाई बहनों से भी आपको लाभ मिल सकता है। यात्रा का भी संयोग बन सकता है। किसी लंबे इंतजार का आपको शुभ परिणाम मिल पाएगा। वैवाहिक जीवन मे आप सुख पाएंगे।
मिथुन राशि-
राशि स्वामी बुध कल बुधादित्य योग बना रहे हैं जिससे करियर में बुद्धि और योजनाओं का लाभ मिलेगा। आपको आर्थिक लाभ का भी मौका मिल सकता है। आपके सितारे बताते हैं कि आप कोई साहसिक निर्णय लेकर लाभ अर्जित कर पाएंगे। कुछ नए दोस्त और साझेदार मिल सकते हैं। शुभ कार्यो पर धन खर्च होगा, पुण्य की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
कर्क राशि –
आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और मित्रों के सहयोग से बिगड़े हुए काम आसानी से संवर जाएंगे. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आप कोई बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं. परिवार में खुशहाली बनी रहेगी और व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा. हालांकि, कल लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें।
सिंह राशि –
आपकी राशि में राशि स्वामी सूर्य और बुध की युति बनी है। जबकि दिन के दूसरे भाग में चंद्रमा का गोचर सप्तम भाव में होगा। एसे मे आपके विरोधी और शत्रु आपके प्रभाव और बुद्धि के आगे ठहर नहीं पाएंगे। आर्थिक योजनाओं मे आपको फायदा मिलेगा। कारोबार मे लाभ का अच्छा संयोग रहेगा, दिन के दूसरे भाग में आपको कुछ अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। भाई बहनों से संबंध मधुर और सहयोगपूर्ण रहेगे। ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है।
कन्या राशि-
आपका मन सकारात्मक ऊर्जा और नए उत्साह से भरा रहेगा. व्यापार में धन लाभ बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनाने की जरूरत है. कार्यक्षेत्र और परिवार में अपने व्यवहार को विनम्र बनाए रखें और परिजनों की सलाह से ही काम करें. आपके विरोधी शांत रहेंगे. कल व्यवसाय से जुड़ी किसी भी प्रकार की यात्रा से बचें.
तुला राशि –
परिवार के पुराने विवाद सुलझेंगे और किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी. हालांकि, प्रियजनों के साथ छोटी बात पर अनबन होने की आशंका है. उतावलेपन में आकर किसी को भी पैसा उधार न दें, अन्यथा नुकसान हो सकता है. कारोबार में थोड़ा अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
वृश्चिक राशि –
इस राशि के जातकों के लिए कल का दिन गुरु के नवम भाव में होने से शुभ मंगलकारी रहेगा। आर्थिक लाभ का आपको कोई अच्छा अवसर मिलेगा। पूर्व में किए निवेश और कार्य का भी आपको फायदा मिलेगा। आपको कुछ नया अवसर और प्रोजेक्ट भी मिल सकता है। आपको सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी। आपकी राशि से चतुर्थ भाव मे गोचर करते हुए चंद्रमा दिन के दूसरे भाग मे किसी अप्रत्याशित लाभ का संयोग बना सकते हैं।
धनु राशि –
इस राशि के जातकों के अनुसार दिन थोड़ा संभलकर चलने का है, किसी से बेवजह वाद-विवाद या झगड़ा होने की संभावना है. कर्ज या उधार लेकर कोई नया काम शुरू न करें और यात्रा करने से बचें. दांपत्य जीवन में मतभेद न बढ़ने दें और खर्चों पर सख्त नियंत्रण रखें. व्यापारिक मामलों में रुकावटें आ सकती हैं.
मकर राशि-
अज्ञात कारणों से मन में हल्की बेचैनी रह सकती है, लेकिन परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा. जो कार्य आपके हाथ में है, उसे एकाग्रता से पूरा करें और दूसरों के विचारों पर ज्यादा ध्यान न दें. मित्रों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें, धोखा मिल सकता है. व्यापार में लाभ की अच्छी स्थिति बनी रहेगी।
कुंभ राशि –
दूर स्थान या किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. कल कोई भी बड़ा व्यापारिक सौदा करने से बचें और अपनी बात पर अड़े रहने के बजाय दूसरों के अच्छे सुझावों को स्वीकार करें. खर्चों पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बजट बिगड़ सकता है. व्यापार में सावधानी बरतें, नुकसान की आशंका है।
मीन राशि-
भाग्य की अनुकूलता से जीवन में सुख-सुविधाओं की बढ़ोतरी होगी. अपने समय का सही उपयोग करें और लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित रखें. व्यापार में धन लाभ प्राप्त करने के उत्तम अवसर मिलेंगे. हालांकि, भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है. अपने प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं को कमजोर समझने की भूल न करें।
