खेल-स्वास्थ्यमंदसौरमध्यप्रदेश

राज्य शरीर सौष्ठव संस्था मध्य प्रदेश की कार्यकारिणी में मन्दसौर बॉडीबिल्डिंग खेल संस्था को मिला स्थान


प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाह ,शैलेन्द्र सीसोदिया बने प्रदेश सहसचिव ,,,,
कीर्तिश जैन आर्गेनाजिंग प्रदेश सेकेट्री, संदीप मेहता , प्रवीण खत्री बने प्रदेश सदस्य

मन्दसौर । मुख्यालय उज्जैन के 9 वीं त्रि-  वार्षिक साधारण सभा की निर्वाचन बैठक का आयोजन इंदौर में किया गया ।
बैठक में सर्वानुमति से मध्य प्रदेश बॉडीबिल्डिंग की डोर(अध्यक्ष) पूर्व मिस्टर इंडिया सिविल सर्विसेज जितेन्द्र सिंह कुशवाह को सर्वानुमति से प्रदान की गई । राज्य शरीर सौष्ठव संस्था की नवीन कार्यकारिणी में
राज्य संस्था के  चेयरमेन प्रेम सिंह  यादव, ,इंजीनियर गजेंद्र मेहता ,महासचिव अतिन तिवारी एवं कोषाध्यक्ष पद का दायित्व राष्ट्रीय निर्णायक शैलेंद्र व्यास स्वामी मुस्कुराके को सौपा । तो वही प्रदेश सहसचिव शैलेन्द्र सिसौदिया (मन्दसौर) , आर्गेनाजिंग प्रदेश सेकेट्री कीर्तिश जैन (मन्दसौर) संदीप मेहता , प्रवीण खत्री (मन्दसौर) को प्रदेश सदस्य समिति में शामिल किया गया ।
अब वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी-
राज्य बॉडीबिल्डिंग इकाई द्वारा वेबसाइट का शुभारंभ भी इस अवसर पर किया गया । राज्य निर्वाचन  की बैठक में प्रदेश की 33 जिला इकाइयों के 73 से भी अधिक जिला पदाधिकारियों ने सहभागिता की ।
वर्ष 26- 27 में मध्य प्रदेश में एक राष्ट्रीय, एक वेस्टर्न इंडिया , 6 राज्य स्तरीय बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप आयोजित करने का संकल्प लिया ।
मौजूद सभी जिले के पदाधिकारी ,राष्ट्रीय खिलाड़ियों को केश प्राइज एवं मोमेंटो प्रदान कर अभिनंदन किया गया ।
दशपुर जिला बॉडीबिल्डिंग संघ ने दी बधाई – राज्य शरीर सौष्ठव संस्था मध्य प्रदेश की कार्यकारिणी में मन्दसौर बॉडीबिल्डिंग खेल संस्था के सभी पदाधिकारियों को स्थान दिए जाने पर संस्था के संरक्षक प्रकाश सिसौदिया(प्रधान संपादक मालव अलंकरण), विशाल गोयल , वेद प्रकाश मिश्रा , विकास भंडारी(सीए) ,लोकेश भार्गव, संजय मित्तल (बबलू) ,सीतेश बसेर, अनिल जैन, कपिल सैनी, अनिल पाटीदार , योगेश गंगवाल, भूपेंद्र सिंह चावड़ा, महेंद्र सिंह चौहान ने बधाई प्रेषित की है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}