कार्रवाईआलोटरतलाम

खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा आलोट क्षेत्र के शेरपुर खुर्द से मिलावटी दूध और मावे के नमूने लिए गए

खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा आलोट क्षेत्र के शेरपुर खुर्द से मिलावटी दूध और मावे के नमूने लिए गए

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन भोपाल के आदेशानुसार रतलाम खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा द्वारा दूध एवं दुग्ध उत्पाद पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही हैं थआलोट क्षेत्र के शेरपुर खुर्द में मावा और घी बनाने वाली श्री कृष्णा दूध डेयरी एवं मावा भंडार पर कार्यवाही करते हुए भैंस का दूध,घी,मावा और घी और मावे में मिलाएं जाने वाले वनस्पति के नमूने लिए गए। साथ ही मिलावट की आशंका में 58kg घी जिसका अनुमानित मूल्य इकतीस हजार नौ सौ रुपए,150Kg मावा जिसका अनुमानित मूल्य तीस हजार रुपए,10kg वनस्पति जिसका अनुमानित मूल्य चौदह सौ रुपए जांच रिपोर्ट आने तक जप्त किया गया।लिए गए सभी नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे जाएंगे जहां से रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी । उक्त जानकारी खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जयराम द्वारा प्रदान की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}