नीमचमध्यप्रदेश
पूर्व मंडी अध्यक्ष कौशलेन्द्र सिंह चंद्रावत को नम आंखों से दी अंतिम विदाई
हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने दी श्रद्धांजलि, ‘गोटू बना अमर रहे’ के नारों से गूंजा भाटखेड़ी
मनासा
नीमच

ग्राम पंचायत भाटखेड़ी के रावले ठिकाने की शान एवं क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष एवं पूर्व जनपद सदस्य ठाकुर कौशलेन्द्र सिंह चंद्रावत (गोटू बना साब) के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार को भाटखेड़ी में उनके अंतिम संस्कार के दौरान हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

दिवंगत कौशलेन्द्र सिंह चंद्रावत की अंतिम यात्रा में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी, किसान, पत्रकार, ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में उनके शुभचिंतक शामिल हुए। हर किसी की आंखें नम थीं और वातावरण गमगीन नजर आया। अंतिम यात्रा के दौरान ‘गोटू बना अमर रहे’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 42;

brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (0.9925926, 0.46822917);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;
नेत्रदान कर परिवार ने पेश की मानव सेवा की मिसाल
अंतिम संस्कार के बाद परिजनों ने दिवंगत कौशलेन्द्र सिंह चंद्रावत की इच्छा एवं मानव सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए नेत्रदान का निर्णय लिया। परिवार के इस प्रेरणादायी निर्णय के बाद गोमाबाई नेत्रालय की टीम द्वारा सफलतापूर्वक नेत्र उत्सर्जन किया गया।

brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (0.9925926, 0.46822917);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;
‘गोटू बना अमर रहे’ के नारों के बीच हजारों लोगों की मौजूदगी में दी गई अंतिम विदाई ने क्षेत्र में उनके प्रति लोगों के सम्मान और आत्मीयता को भावुक रूप से सामने ला दिया



