संत रविदास जी महाराज की 650 वीं जयंती पर बूढ़ा मंडल में गूंजा सामाजिक समरसता का शंखनाद

गांव की गलियों से मेघवाल-सूर्यवंशी बस्ती तक पहुंचा पावन कलश, श्री रामदेव जी मंदिर में हुई विधि-विधान से स्थापना — एकता, समानता और भाईचारे का दिया प्रभावी संदेश
बूढ़ा। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत मल्हारगढ़ विधानसभा के भाजपा बूढ़ा मंडल में सामाजिक समरसता का भव्य आयोजन किया गया। भाजपा बूढ़ा मंडल अध्यक्ष श्री सुनील शर्मा के नेतृत्व में पावन कलश को गांव की गली-गली, मोहल्लों एवं मेघवाल- सूर्यवंशी बस्ती में भ्रमण कराया गया। इस दौरान ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ कलश का स्वागत किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल , मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा तथा भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेश दीक्षित के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के माध्यम से समानता, भाईचारे, सामाजिक एकजुटता एवं समरस समाज का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया
सुनील शर्मा के नेतृत्व में निकला भव्य कलश भ्रमण
भाजपा बूढ़ा मंडल अध्यक्ष श्री सुनील शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कलश भ्रमण के दौरान वातावरण गुरु रविदास जी महाराज के जयकारों एवं सामाजिक समरसता के संदेशों से गुंजायमान रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिपलिया मंडी के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री सामंत सिंह शक्तावत की उपस्थिति एवं नेतृत्व में कलश यात्रा ने गांव के विभिन्न मार्गों से भ्रमण किया। इसके पश्चात मेघवाल-सूर्यवंशी बस्ती स्थित श्री रामदेव जी मंदिर में पावन कलश की विधि- विधान पूर्वक स्थापना कर पूजन-अर्चन किया गया।
कलश स्थापना के दौरान क्षेत्र में सुख-शांति, सद्भाव, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता की कामना की गई।
गुरु रविदास जी के विचारों से मिला समरसता का संदेश
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज ने अपने जीवन एवं विचारों के माध्यम से समाज को समानता, मानवता, प्रेम और भाईचारे का मार्ग दिखाया। उनकी 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित यह अभियान सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट एवं समरस समाज के निर्माण का संदेश देता नजर आया।
कलश यात्रा एवं कलश स्थापना ने गांव में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे श्री राजेंद्र सिंह राणा — भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री, मंदसौर श्री सुनील शर्मा भाजपा बूढ़ा मंडल अध्यक्ष श्री अशोक राठौर (पप्पू डॉन) भाजपा बूढ़ा मंडल महामंत्री श्री गोविंद कंडारा जिला भाजपा सोशल मीडिया सहसंयोजक एवं कार्यक्रम व्यवस्थापक श्री बद्रीलाल लोहार श्री मनमोहन मेघवाल श्री गोवर्धन सूर्यवंशी मगराना नगर अध्यक्ष श्री कन्हैयालाल सूर्यवंशी श्री रमेश सूर्यवंशी सरपंच, तालाब पिपलिया श्री रामसुख सूर्यवंशी श्री परमानंद सूर्यवंशी श्री मोहनलाल सूर्यवंशी श्री श्यामलाल जी सूर्यवंशी श्री अशोक सूर्यवंशी रणायरा श्री नरेंद्र सिंह सोनगरा श्री राहुल पाटीदार श्री अर्जुन सिंह श्री अनिल दायमा श्री दशरथ दायमा श्री राजेश पाटीदार सरपंच प्रतिनिधि, बूढ़ा श्री राजू जाट श्री भेरूलाल धनगर श्री ईश्वरलाल धनगर सरपंच श्री करणसिंह बोराना श्री अर्जुन मालवीय श्री सुनील मालवीय श्री दीपक पाटीदार श्री गोपाल दास बैरागी श्री पंकज लोहार श्री मानक लाल टेलर श्री मांगीलाल जी पाटीदार श्री विशाल टेलर श्री मोहित साहू श्री राम प्रताप पाटीदार श्री रमेश सेन श्री बलवंत सिंह श्री जगदीश धनगर सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने सामाजिक समरसता, समानता, आपसी भाईचारे और समाज की एकजुटता का संकल्प लिया।
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती का संदेश स्पष्ट है—समाज की मजबूती एकता में है, विकास की शक्ति समानता में है और राष्ट्र की शक्ति सामाजिक समरसता में है।



