मंदसौरमध्यप्रदेश

लोगों को रोजगार देने वाला वैश्य समाज नौकरियों की दौड़ में दौड़ने लगा यह चिंता का विषय है


मंदसौर में शीघ्र होगा वैश्य महाकुंभ का आयोजन
वैश्य महासम्मेलन का पारिवारिक मिलन समारोह लहरिया उत्सव एवं सेल्फी प्वाइंट की धूम के साथ खुशनुमा माहौल में हुआ
सांसद श्री  गुप्ता, पूर्व मंत्री श्री नाहटा ,प्रदेश महामंत्री श्री अग्रवाल, संभागीय अध्यक्ष श्री चौपड़ा सहित बड़ी संख्या में  वैश्य बंधुओं ने  की  शिरकत

मंदसौर l वैश्य महासम्मेलन जिला इकाई मंदसौर का पारिवारिक मिलन समारोह प्रेम गार्डन में क्षेत्र के सांसद श्री सुधीर गुप्ता के मुख्य आतिथ्य, प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री नरेंद्र नाहटा, वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री श्री जगदीश अग्रवाल गरोठ , संभागीय अध्यक्ष श्री संतोष चौपड़ा, मंदसौर  जिला  प्रभारी  श्री  नरेंद्र अग्रवाल के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआl अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री जगदीश चंद्र चौधरी ने कीl दिनभर महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों की विविध प्रतियोगिताएं हुई l सब ने पारिवारिक मिलन समारोह का खूब आनंद लिया मातृशक्ति द्वारा लहरिया उत्सव प्रस्तुति एवं वैश्य सेल्फी प्वाइंट प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहाl
समारोह में वैश्य महासम्मेलन के नीमच जिलाध्यक्ष श्री गोविंद पोरवाल, जिला प्रभारी श्री विजय मुछाल ,जिला महामंत्री हरिवल्लभ  मुछाल ,गरोठ जिलाध्यक्ष श्री दिनेश धनोतिया, मंदसौर  तहसील  अध्यक्ष श्री  सत्यनारायण छापरवाल, समाजसेवी श्री कृष्णचंद चीचानी, श्री नरेंद्र मेहता, युवा इकाई के संभागीय प्रभारी श्री कपिल भंडारी, संभागीय अध्यक्ष डॉ आशीष अग्रवाल, युवा जिलाध्यक्ष श्री राकेश  दुग्गड, महिला इकाई संभागीय अध्यक्ष श्रीमती चंदा कोठारी, जिला प्रभारी श्रीमती  भारती अग्रवाल, जिलाध्यक्ष श्रीमती श्वेता अग्रवाल ,मंदसौर तहसील अध्यक्ष श्रीमती रचना पोरवाल भी  मंचस्थ थे l
क्षेत्र के सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज की आवश्यकता क्यों पड़ी है यह हम सबको समझने की जरूरत है l आज परिवार छोटे होते जा रहे हैं और  मामा, भूआ , मौसी, अंकल की कमी हो गई है जिससे कहीं ना कहीं आपसी रिश्तों में कमी होने लगी है पहले हम दो और हमारे दो  थे अब हम दो और बच्चे एक ही रह गए , ऐसे में वैश्य समाज का प्लेटफार्म सभी वैश्य घटकों के लिए उपयोगी साबित हो रहा है l लेकिन हमें इस कमी को दूर करने के बारे में विचार करना चाहिए, तभी ऐसे परिवारिक आयोजनों की सार्थकता सिद्ध होगी l आपने कहा कि वैश्य परिवार का मूल काम व्यापार व्यवसाय करना था लेकिन अब वैश्य परिवार के बच्चे भी नौकरियों की तलाश में दौड़ने लगे हैं , जो समाज अन्य लोगों को रोजगार देता था वह समाज अब स्वयं पैकेज की नौकरियां में उतर गया है यह हम सभी के लिए चिंता का विषय है l
सांसद श्री गुप्ता ने कहा कि देश में सनातन संस्कृति का बोलबाला है आप और हम सबको भी अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने के कार्य करना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी अपनी संस्कृति से रूबरू हो सके यह काम वैश्य समाज को प्रमुखता से करना चाहिएl
प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री नरेंद्र नाहटा ने कहा कि वैश्य समाज द्वारा पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन करके महिलाओं और बच्चों को अपनों के बीच एक मंच उपलब्ध करवाकर उनकी झिझक दूर करते हुए छिपी प्रतिभाओं को निखारने का सराहनीय कार्य किया है l
वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री श्री जगदीश अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज देश का अग्रणी समाज है आज भी देश में जितने भी परोपकार के कार्य हो रहे हैं उनमें 80 फ़ीसदी कार्य वैश्य समाज द्वारा किए जा रहे हैं l आपने कहा कि मध्य प्रदेश में वैश्य महासम्मेलन को स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्री नारायणप्रसाद गुप्ता के बाद यदि किसी ने ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया है तो वह है प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता l श्री गुप्ता के मार्गदर्शन में प्रदेश भर में वैश्य समाज के अनेक सेवा प्रकल्प संचालित हो रहे हैं l
संभागीय अध्यक्ष श्री संतोष चौपड़ा ने कहा कि पारिवारिक आयोजन करने से आपस में परिवार का भाव पैदा होता है मंदसौर इकाई ने प्रतिवर्ष  पारिवारिक आयोजन करने की जो परंपरा आरंभ की है वह वास्तव में सराहनीय है l मंदसौर जिला प्रभारी श्री नरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज देश को दिशा देने वाला समाज है मंदसौर इकाई के माध्यम से वर्ष भर अनेक सेवा प्रकल्प आयोजित किए जाते हैं और इन सेवा प्रकल्पों से जरूरतमंदों की सेवा भी हो जाती है और दानदाताओं के धन का सदुपयोग भी हो जाता है l श्री अग्रवाल ने कहा कि शीघ्र ही मंदसौर जिला मुख्यालय पर वैश्य समाज के महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा जिसमें संपूर्ण जिले के वैश्य बंधुओं को परिवार सहित आमंत्रित किया जाएगाl
जिलाध्यक्ष श्री जगदीशचंद्र चौधरी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए पारिवारिक मिलन समारोह के आयोजन की रूपरेखा रखी l
इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें सावन विशेष लहरिया उत्सव प्रतियोगिता में प्रथम श्रीमती रानी अग्रवाल , द्वितीय ममता मोदी  एवं तृतीय सविता गर्ग  रही तथा प्रोत्साहन पुरूस्कार संगीता मोदी, रेखा गुप्ता ,मंजू विजयवर्गीय,अंजू मित्तल,रुचिता गगरानी,संगीता पालीवाल,रंजना जैन,ममता अग्रवाल,दुर्गेश अग्रवाल,निराली पंसारी को दिया गया l.चेयररेस कपल गेम में प्रथम राकेश – शिल्पा दुग्गड
द्वितीय पंकज – अंजू मित्तल एवं तृतीय डा दीपक- दुर्गेश अग्रवाल रही l समय  पर  उपस्थिति लकी ड्रा का आयोजन भी किया गया जिसमें गोपाल पंसारी, महेंद्र जाजू, राकेश दुग्गड, अंजू मित्तल एवं रेखा गुप्ता ने पुरूस्कार  प्राप्त  किया l महातंबोला का भव्य आयोजन हुआ l.बड़ी संख्या में उपस्थित वैश्य बंधुओं एवं मातृ शक्ति का कुमकुम तिलक लगाकर गिफ्ट प्रदान कर स्वागत किया गया l
आरंभ में अतिथियों ने कुलदेवी महालक्ष्मी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया l स्वागत नृत्य कशिका वेद एवं इफशीता पोरवाल ने किया l  निखिल  मुंदड़ा बुढ़ा द्वारा  शानदार भजनों की  प्रस्तुति  दी  गई lकार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री श्री भगवान दास विजयवर्गीय ने किया तथा आभार  युवा इकाई जिला प्रभारी जगदीश  काला ने माना l अतिथियों का स्वागत वैश्य महासम्मेलन परिवार के सर्वश्री रमेश काबरा, दिलीप सोमानी, संजय नीमा, विनोद गगरानी, राजेंद्र छाजेड,  राजेश पालीवाल, शांतिलाल गगरानी ,राजमल गर्ग, अनिल अग्रवाल, नरेंद्र  खंडेलवाल,  सचिन  पाटनी, राजेश फरक्या,  अजय  पोरवाल, शिल्पा दुग्गड, रानी अग्रवाल, मंजू विजयवर्गीय सहित  बड़ी  संख्या  में  उपस्थित  पदाधिकारियों ने  किया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}