भोपालमध्यप्रदेश

रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा, खाते में आएंगे 1,750

रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा, खाते में आएंगे 1,750

भोपाल। मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए रक्षाबंधन से पहले बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 अगस्त 2026 को मैहर से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी करेंगे।

इस बार पात्र लाड़ली बहनों के बैंक खातों में नियमित ₹1,500 की मासिक सहायता राशि के साथ ₹250 का रक्षाबंधन उपहार भी भेजा जाएगा। यानी पात्र हितग्राही के खाते में कुल ₹1,750 की राशि ट्रांसफर होगी।

सरकार के इस फैसले से प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को लाभ मिलने की बात सामने आई है। राशि सीधे बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।

रक्षाबंधन से पहले सरकार की सौगात

लाड़ली बहना योजना के तहत हर महीने मिलने वाली सहायता राशि के साथ अतिरिक्त ₹250 का रक्षाबंधन उपहार महिलाओं के लिए सरकार की विशेष सौगात माना जा रहा है। 19 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम के बाद पात्र महिलाओं के खातों में राशि पहुंचना शुरू होगी।

नोट: राशि खाते में आने का समय बैंकिंग प्रक्रिया के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}