देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

बारिश ने खोली भरसाड़ स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली की पोल, अस्पताल के अंदर जलजमाव और टपकती छत से मरीज बेहाल

बारिश ने खोली भरसाड़ स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली की पोल, अस्पताल के अंदर जलजमाव और टपकती छत से मरीज बेहाल

गोरखपुर सहजनवां ब्लॉक के ग्राम सभा भरसाड़ स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बारिश के बाद बदहाली की तस्वीर पेश कर रहा है। मंगलवार को हुई बारिश के बाद स्वास्थ्य केंद्र परिसर और अस्पताल के अंदर जलजमाव हो गया। वहीं, भवन की छत से पानी टपकने के कारण मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉक्टर स्निग्धा सिंह, फार्मासिस्ट कपिल देव और लैब टेक्नीशियन रजत सिंह ने बताया कि बारिश के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति काफी खराब हो जाती है। कर्मचारियों के अनुसार, एक दिन बारिश होने के बाद भी करीब चार दिनों तक छत से पानी टपकता रहता है। इससे मरीजों के उपचार के साथ स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में भी दिक्कत आती है।फार्मासिस्ट कपिल देव ने बताया कि उनकी यहां हाल ही में नई पोस्टिंग हुई है। बरसात के मौसम में पूरे दिन छत से पानी टपकने के कारण स्वास्थ्य सेवाएं संचालित करने में परेशानी होती है। स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन करीब 20 से 25 मरीजों की ओपीडी होती है।भरसाड़ का यह स्वास्थ्य केंद्र आसपास के ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा केंद्र है। यहां आयुर्वेदिक और एलोपैथिक दोनों पद्धतियों से उपचार की सुविधा उपलब्ध है। ग्रामीणों श्रद्धानंद उपाध्याय, रामविलास शर्मा और राम पलट मिश्रा समेत अन्य लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान अस्पताल में पानी भरने और छत से पानी टपकने की समस्या से मरीजों को काफी परेशानी होती है।ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र भवन का जल्द जीर्णोद्धार कराने, जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने और बरसात के दौरान मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।मामले में प्रभारी अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र की समस्या उनके संज्ञान में आई है। मौके पर जाकर स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के बाद संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जाएगा और भवन के जीर्णोद्धार के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}