मंदसौरमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 14 अगस्त 2026 शुक्रवार

///////////////////////////////////

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत सीतामऊ में शिविर 14 अगस्त को आयोजित होगा

मंदसौर मुख्‍यालय से अधिकारी प्रात: 8 बजे फिल्‍ड के लिए रवाना होंगे

मंदसौर 13 अगस्त 2026 / मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जिले के सीतामऊ में 14 अगस्त को शिविर आयोजित होगा। कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने सभी अधिकारियों को शिविर को सफल बनाने के निर्देश जारी किए हैं। इस दौरान अभियान के अंतर्गत जन समस्याओं शिकायतों का निराकरण किया जाएगा संबंधित जनप्रतिनिधीकरण अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहेंगे। मंदसौर मुख्‍यालय से कलेक्‍टर श्री दिव्‍यांक सिंह सहित अधिकारी 14 अगस्‍त को प्रात: 8 बजे सीतामऊ तथा फिल्‍ड के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत सीतामऊ के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में 14 अगस्त को अधिकारियों द्वारा भ्रमण करके लोक संपर्क किया जाएगा। आमजन की शिकायत और समस्याओं का यथासंभव त्वरित निराकरण किया जाएगा। जिन शिकायतो समस्याओं के निराकरण में समय सीमा देनी होगी तो निश्चित समय सीमा दी जाएगी।

14 अगस्त को प्रथम सत्र में अधिकारियों द्वारा संपूर्ण सीतामऊ नगरी क्षेत्र के वार्डो का भ्रमण किया जाएगा। इसके अलावा जिन ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण किया जाएगा उनमें ग्राम सुरखेड़ा, लदूना, ति‍तरोद, मामटखेड़ा, गोपालपुरा, दलावदा, ढण्‍ढेड़ा, दीपाखेड़ा, राजनगर, साखतली खेड़ा, मऊखेड़ा, सेदरामाता, धतुरिया, मानपुरा, खजूरीनाग, लसुडिया, भारतपुरा, भगोर, सगोर, पोटलिया, मोरियाखेड़ी, साताखेड़ी, झांगरिया, नकेड़िया, पतलासी कला, सरगसेदरा, सेमलियारानी, महुवा, महुवी, करण्डिया, लावरी, मुण्‍डला, मुवाला तथा रावटी शामिल है।

==========

अति गंभीर कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्रों में भर्ती कराया जाए

टीकाकरण नियमित रूप से किया जाए

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने दिए निर्देश

मंदसौर 13 अगस्त 2026 / जिले में गंभीर अतिकुपोषित बच्चों को तत्काल पोषण पुनर्वास केंद्रों में भर्ती करवाया जाए जहां उनकी नियमित देखभाल तथा उपचार संभव हो सके ताकि बच्चे शीघ्र स्वस्थ हो बच्चों का नियमित टीकाकरण भी किया जाए। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने गुरुवार को आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिए। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास सुश्री अंकिता पंड्या, सीएमएचओ डॉ. आर के द्विवेदी, महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग का मैदानी अ मला मौजूद था।

बैठक में कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने निर्देश दिए कि गंभीर कुपोषित, मध्यम गंभीर कुपोषित तथा अति कम वजन वाले बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती करवाया जाए। गर्भवती महिलाओं का प्रथम त्रैमास में पंजीयन सुनिश्चित किया जाए हाई। रिस्क गर्भवती माता की नियमित निगरानी की जाए। उक्त महिलाओं की सूची स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिला बाल विकास विभाग को उपलब्ध करवाई जाएगी। आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं हाई रिस्क महिलाओं की नियमित मॉनिटरिंग करेगी। जिले में टीकाकरण से वंचित बच्चों का टीकाकरण शीघ्र समय सीमा में किया जाए। गर्भवती महिलाओं की चार एएनसी जांच नियमित रूप से की जाए। महिला बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग संयुक्त समन्वय के साथ नियमित रूप से फील्ड विजिट करें। जिले में कोई भी गर्भवती माताएं तथा शिशु मॉनिटरिंग से छूटे नहीं।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन गर्भवती महिलाओं की समग्र आईडी नहीं बनी है तत्काल उनकी समग्र आईडी बनवा जाए। उक्त आईडी विशेषरूप से लगने वाले नियमित शिविरों में बनाई जाए।

बैठक में बताया गया कि महिला बाल विकास विभाग द्वारा गंभीर कुपोषित बच्चों के हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं। कलेक्टर द्वारा उन बच्चों के उपचार के लिए विशेष कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। हॉटस्पॉट इस प्रकार चिन्हित किए गए हैं जिनमें तीन या तीन से अधिक कुपोषित बच्चे मिले हैं। कलेक्टर द्वारा 3 वर्ष से 6 वर्ष आयु के बच्चों का आंगनबाड़ी में 31 अगस्त तक पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा गर्भवती तथा धात्री माता के लिए आधार आईडी तथा बच्चों के लिए अपार आईडी 31 अगस्त तक बनाने के निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर द्वारा नियमित पोषण आहार आंगनवाड़ी संचालन तथा एचआईवी ग्रस्त रोगियों की समीक्षा भी की जाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और अभियानों की प्रगति का प्रस्तुतीकरण दिया।

कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को तय समय-सीमा में लक्ष्य पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए।

बताया गया कि जिले की 205 पंचायतें पूर्ण रूप से टीबी मुक्त हो चुकी हैं। कलेक्टर ने शेष बची पंचायतों के लिए चालू कैलेंडर वर्ष में 75% लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान पाया गया कि जिले के 105 स्कूल व पंचायतें तंबाकू मुक्त घोषित किए जा चुके हैं। निर्देश दिए गए कि शेष सभी स्कूलों और पंचायतों में विशेष अभियान चलाकर तंबाकू मुक्ती की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टरद्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में प्रतिदिन की ओपीडी संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.जी. सूर्यवंशी, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुरेश सोलंकी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. सिसोदिया, सिविल सर्जन डॉ. बी.एल. रावत, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) नीलेश गर्ग सहित स्वास्थ्य विभाग व महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) एवं एकीकृत बाल विकास परियोजना (ICDS) के परियोजना अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

===========

हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत मंदसौर में विशाल तिरंगा रैली आयोजित की गई

मंदसौर 13 अगस्त 2026 / हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार को मंदसौर में विशाल तिरंगा रैली आयोजित की गई। रैली में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित, कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री विनोद मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टी.एस. बघेल, एसडीएम श्री शुभम पाटीदार, शासकीय अधिकारी कर्मचारी, विभिन्न धर्मगुरु, पूर्व सैनिक एवं नागरिकगण शामिल थे

हाथों में तिरंगे झंडे लिए रैली मंदसौर के महाराणा प्रताप बस स्टैंड से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए भारत माता चौराहे पर समाप्त हुई। रैली में विशेष रूप से 100 फीट लंबाई का तिरंगा शामिल किया गया था। जनप्रतिनिधियों सहित कलेक्‍टर, पुलिस अधीक्षक सहित सभी अपने हाथों में तिरंगा झण्‍डा थामें रैली में चल रहे थे।

विशाल तिरंगा रैली महाराणा प्रताप बस स्टैंड से प्रारंभ हुई। बीपीएल चौराहा, गांधी चौराहा, बस स्टैंड से होते हुए भारत माता चौराहा पर रैली का समापन किया गया। इस दौरान स्थान-स्थान पर रैली का भव्य स्वागत नागरिकों द्वारा किया गया। रैली का समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ।

=======

स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के लिए अंतिम रिहर्सल की गई

मंदसौर 13 अगस्‍त 2026 / स्वतंत्रता दिवस पर मंदसौर के राजीव गांधी क्रीड़ा परिसर में 15 अगस्त को प्रातः आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के लिए अंतिम रिहर्सल गुरुवार को संपन्न की गई।

इस दौरान कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, संयुक्त कलेक्‍टर सुश्री प्रीति संघवी, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री बघेल एवं एसडीएम श्री शुभम पाटीदार तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। अंतिम रिहर्सल के दौरान ध्वजारोहण परेड निरीक्षण हर्ष फायर, मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का पूर्वाभ्यास किया गया।

विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल पुरुष, जिला पुलिस बल महिला, जि‍ला होमगार्ड, सीनियर एनसीसी डिवीजन पुरुष, सीनियर एनसीसी डिवीजन महिला, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), एनसीसी सैनिक स्कूल मंदसौर, एनसीसी सेंट थॉमस स्कूल, एनसीसी सरदार वल्‍लभ भाई पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2, एनसीसी उत्कृष्ट हायर सेकेण्‍डरी स्कूल एनसीसी, स्काउट गाइड उत्कृष्ट उत्कृष्ट हायर सेकेण्‍डरी स्कूल, महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल स्काउट गाइड, रेड क्रॉस दल शा.क. उ. मा. वि. बालागंज, पुलिस बैंड का प्रदर्शन जिला पुलिस बल, जिप्‍सी चालक जिला पुलिस बल पूर्वाभ्यास में सम्मिलित हुए।

============

गुजराती सेन समाज एवं प्रयास फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह 16 अगस्त को

समाज की लगभग 235 प्रतिभाओं का पंजीयन पूर्ण, प्रतिभाओं को सम्मानित कर बढ़ाया जाएगा उत्साह
मंदसौर। जिला गुजराती सेन समाज संगठन, मंदसौर एवं प्रयास सेन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 16 अगस्त 2026, रविवार को प्रातः 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम, महू-नीमच रोड, मंदसौर में किया जाएगा। समारोह में समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा।
आयोजन को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। अब तक शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 235 बच्चों एवं प्रतिभाओं का पंजीयन हो चुका है। आयोजन समिति का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन करना तथा अन्य युवाओं और बच्चों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
गुजराती सेन समाज मंदसौर के अध्यक्ष राकेश सेन सम्राट ने बताया कि समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने समाज के सभी बंधुओं से आग्रह किया है कि यदि किसी योग्य प्रतिभा की जानकारी अभी तक आयोजन समिति तक नहीं पहुंची है, तो उसकी जानकारी तत्काल साझा करें, ताकि कोई भी प्रतिभा सम्मान से वंचित न रहे।
उन्होंने कहा कि प्रतिभा सम्मान केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि समाज की नई पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देने का माध्यम है। समाज की उपलब्धियों को एक मंच पर सम्मानित करने से बच्चों, युवाओं और समाजसेवियों में नई ऊर्जा का संचार होगा।
समाजजनों से अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान
आयोजक मंडल ने समाज के सभी वरिष्ठजनों, युवाओं, मातृशक्ति एवं समाजबंधुओं से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने तथा आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है।
इनसे किया जा सकता है

============

विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को

मंदसौर 13 अगस्‍त 2026 / स्वतंत्रता दिवस के तारतम्य में शासन के निर्देश अनुसार मंदसौर में विभाजन विभीषिका दिवस 14 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।

कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने बताया कि 14 अगस्त को नक्षत्र गार्डन से प्रातः 10 बजे से मौन जुलूस आयोजित किया जाएगा इसके पश्चात कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में देश विभाजन की विभीषिका पर वक्ताओं द्वारा अपने विचार व्यक्त किए जाएंगे।

========

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत डाक विभाग द्वारा तिरंगा यात्रा आयोजित की गई

मंदसौर 13 अगस्‍त 2026 / स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंदसौरं प्रधान डाकघर से भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। यात्रा का शुभारंभ अधीक्षक डाकघर मंदसौर श्री अजित सिंह डामोर द्वारा किया गया।

तिरंगा यात्रा मंदसौर प्रधान डाकघर से प्रारंभ होकर सरदार वल्लभ भाई पटेल चौराहा, महात्मा गांधी चौराहा से होते हुए मंदसौर प्रधान डाकघर पहुंची। यात्रा के दौरान डाक विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तिरंगा ध्वज के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुए तथा राष्ट्रप्रेम एवं एकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर अधीक्षक डाकघर मंदसौर ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, गौरव और एकता का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा जैसे आयोजन नागरिकों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण कराते हैं।

==========

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा साइकिल रैली 14 अगस्त को

मंदसौर 13 अगस्‍त 2026 / मध्य प्रदेश बटालियन एनसीसी मंदसौर की ओर से 14 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। प्रातः 8:45 बजे पशुपतिनाथ गेट, बटालियन स्थल, चंद्रपुरा से रैली प्रारंभ होगी।

इस तिरंगा साइकिल रैली में भारतीय सेना के उच्च अधिकारी, पूर्व सैनिक, एनसीसी अधिकारी एवं एनसीसी कैडेट्स उत्साहपूर्वक शामिल होंगे।

पशुपतिनाथ गेट, चंद्रपुरा, पुलिस लाइन, यातायात थाना, उधम सिंह चौराहा, बीपीएल चौराहा, गांधी चौराहा, नेहरू बस स्टैंड, भारत माता चौराहा, घंटाघर, मंडी गेट, प्रतापगढ़ पुलिया, पशुपतिनाथ नई पुलिया, पशुपतिनाथ मंदिर,चंद्रपुरा, पुनः पशुपतिनाथ गेट तिरंगा साइकिल रैली का मार्ग रहेगा।

यह रैली राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, देशभक्ति एवं हर घर तिरंगा अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

==========

जिले में अब तक 497.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

मंदसौर 13 अगस्‍त 2026 / जिले में इस वर्ष अबतक औसतन 497.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है। 13 अगस्‍त की प्रात: 8 बजे समाप्‍त 24 घन्टों में मंदसौर जिले में 10.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घन्टों में भानपुरा में 2.6 मि.मी., भावगढ़ में 0 मि.मी., गरोठ में 0.8 मि.मी., मल्हारगढ़ मे 17.0 मि.मी., संजीत में 18.0 मि.मी., धुंधड़का में 42.0 मि.मी., मंदसौर में 8.0 मि.मी., शामगढ़ में 3.4 मि.मी., कयामपुर में 2.0 मि.मी., सीतामऊ में 11.4 मि.मी. एवं सुवासरा में 6.0 मि.मी. वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है।

विगत 1 जून से अब तक वर्षामापक केन्द्र भानपुरा में 443.0 मि.मी., भावगढ़ में 567.2 मि.मी., गरोठ में 471.8 मि.मी., मल्हारगढ़ मे 541.0 मि.मी., संजीत में 398.0 मि.मी., धुधंड़का में 645.0 मि.मी., मंदसौर में 500.0 मि.मी., शामगढ़ में 477.2 मि.मी., कयामपुर में 427.5 मि.मी., सीतामऊ में 520.0 मि.मी. एवं सुवासरा में 482.9 मि.मी., औसत वर्षा दर्ज की गई है। गांधीसागर बांध का जल स्‍तर अब तक 1298.82 फीट है।

===============

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}