कलेक्टर का आदेश बेअसर, गरोठ-उज्जैन फोरलेन बना ‘मौत का सफर’ बढ़ रहे हादसे सुवासरा टोल के पास फिर पलटा ट्रक

कलेक्टर के आदेश बेअसर, गरोठ-उज्जैन फोरलेन बना ‘मौत का सफर’ बढ़ रहे हादसे सुवासरा टोल के पास फिर पलटा ट्रक
गरोठ । उज्जैन फोर लाईन सड़क मार्ग कागजो मे सुहाना सफऱ मार्ग की बढ़ती दुर्घटना ओर वाहनों के पलटने से हादसों भरा साबित हो रहा.। गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। रविवार को सुवासरा टोल के पास मिर्च से भरा ट्रक पलट गया। ट्रक में लदी मिर्च, भिंडी, लौकी सहित सब्जियां सड़क पर बिखर गईं। चालक बाल-बाल बचा। कुछ दिन पहले ही इसी मार्ग पर दिल्ली की ओर जा रहा टमाटर से भरा वाहन भी पलट चुका है। दोनों ही जगह “सुवासरा टोल” के पास सड़क पर सामान बिखरा मिला।
कलेक्टर के निर्देश हवा में
मंदसौर कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने कुछ दिन पहले फोरलेन का निरीक्षण कर एनएचआई और सड़क निर्माण एजेंसी को सख्त निर्देश दिए थे कि फोरलेन पर गड्ढे तुरंत भरे जाएं। टूटी रेलिंग सुधारी जाए। हादसों वाले पॉइंट चिन्हित कर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। लेकिन कुछ जगह लीपापोती कर अनदेखा किया गया।
वाहन चालक राहगीरों का आरोप –
राहगीरों सहित रोज निकलने वाले वाहन चालकों का आरोप है कि मरम्मत ओर सुधार आदेश के बाद भी धरातल पर एक भी काम नहीं हुआ। शिकायत करने पर जिम्मेदार अधिकारी फोन तक नहीं उठाते।
लापरवाही से हो रहे हादसे –
स्थानीय वाहन चालकों का कहना है कि सड़क बनाते समय बैलेंस और गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। जगह-जगह गड्ढे, उबड़-खाबड़ सड़क और बिना संकेत के मोड़ के कारण तेज गति में वाहन अनियंत्रित होकर पलट रहे हैं।
वाहन चालक ओर दो पहिया चालक का कहना – हरी,मोईन, सुनील, जीवन एमके ड्राइवर, धीरज, अमर कहा कि एनएचआई और ठेकेदार की लापरवाही के कारण यह फोरलेन अब “मौत का सफर” बन गया है। हर हफ्ते सब्जी, फल या अन्य सामान से भरे वाहन पलट रहे हैं। जल्द सुधार कर हादसों से बढ़ते नुकसान को कम करने के ठोस प्रयास की मांग उठाई.।
हाइवे पर मांग –
वाहन चालक,ड्राइवर, ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द टूटी रेलिंग ओर जगह – जगह गड्डो से सड़क का बेलेंस बिगड रहा। सड़क की जिम्मेदारी लेकर इंजीनियर की निगरानी मे सुधार करवाया जाय।



