गरोठमंदसौर जिला

तिरंगे की रोशनी से नहाया एशिया का सबसे बड़ा गांधीसागर बांध

“हर घर तिरंगा” अभियान के तहत की गई विद्युत साज-सज्जा

रात में केसरिया-सफेद-हरे रंग से जगमगाया बांध

गरोठ । स्वतंत्रता दिवस और *”हर घर तिरंगा”* अभियान के उपलक्ष्य में *एशिया के सबसे बड़े मानव निर्मित गांधीसागर बांध* को तिरंगे के रंगों से सजाया गया।

12 अगस्त शाम के समय बांध के गेटों को केसरिया, सफेद और हरे रंग की विद्युत रोशनी से सजाया गया है। तीनों रंग पानी में प्रतिबिंबित होकर बेहद मनोहारी दृश्य बना रहे हैं। नीले आसमान के नीचे तिरंगे में नहाया बांध देशभक्ति का प्रतीक बन गया।

प्रशासन द्वारा 15 अगस्त के पावन पर्व को देखते हुए यह विशेष साज-सज्जा की गई है। इसका उद्देश्य देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना और “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाना है।

बांध की यह तिरंगा सज्जा दूर-दूर से आए पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

15 अगस्त पर तिरंगे की विद्युत साज-सज्जा से जगमगाया गांधीसागर बांध

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}