मंदसौर जिलासीतामऊ

महाविद्यालय सीतामऊ में एंटी रैगिंग दिवस मनाया गया

महाविद्यालय सीतामऊ में एंटी रैगिंग दिवस मनाया गया

 

सीतामऊ ।डॉ. रघुवीर सिंह शासकीय महाविद्यालय, सीतामऊ के कॉन्फ्रेंस हॉल में आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में बुधवार को एंटी रैगिंग दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्परिणामों एवं इसकी रोकथाम के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया। फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों को रैगिंग से होने वाले मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों तथा महाविद्यालय में रैगिंग मुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री राजेश बारिया सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रैगिंग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा महाविद्यालय परिसर को पूर्णतः रैगिंग मुक्त बनाए रखने के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}