सरवानिया बोर में उत्साह के साथ हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ

सरवानिया बोर में उत्साह के साथ हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ
सरवानिया बोर 12 अगस्त 2026- मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशानुसार, आज बुधवार को नवाकुर सस्था व ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सरवानिया बोर के तत्वावधान में स्थानीय चोराया से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:00 बजे हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों और समिति के सदस्यों ने भाग लिया।
तिरंगा अभियान और उसके महत्व पर चर्चा इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यहअभियान केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि देश के प्रति हमारी निष्ठा, एकता और अखंडता का प्रतीक है। तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने से न केवल देशभक्ति की भावना जागृत होती है, इस अवसर समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र बैरागी व सदस्य ग्रामीण जन बच्चे उपस्थित रहे



