नीमच

शुगर एंव स्वास्थ्य परामर्श शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

शुगर एंव स्वास्थ्य परामर्श शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

नीमच। धरोला आरोग्य जन कल्याण सेवा समिति एवं म.प्र. जन अभियान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पालसोडा के विशेष सहयोग से मंगलवार, 11 अगस्त को पालसोडा स्थित माताजी मंदिर परिसर में द्वितीय शुगर (मधुमेह) एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष किशोर दास बैरागी द्वारा किया गया।

प्रमुख बिंदु एवं मुख्य गतिविधियाँ –

स्वास्थ्य जांच एवं उपचार: सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ हुए इस शिविर में 95 से अधिक ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, जांच और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया। प्रमुख बीमारियों का निदान: शिविर के दौरान मुख्य रूप से शुगर (मधुमेह), जोड़ों का दर्द, गैस, एसिडिटी, थायराइड जैसी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित मरीजों का परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यकतानुसार दवाइयां भी वितरित की गईं।

अगले (तृतीय) शिविर की घोषणा –

ग्रामीणों के हित को ध्यान में रखते हुए आयोजकों ने घोषणा की है कि अगला तृतीय स्वास्थ्य एवं शुगर जांच शिविर 25 अगस्त, मंगलवार को आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष समरथ सेन, पीरुलाल पाटीदार, सत्यनारायण राठौर, रामलाल शर्मा, अनिल राठौर, मोडीराम राठौर, संतोष नाथ, गोपाल पाटीदार, संतोष नागर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}