सीतामऊ में जलसा-ए-चालीसवां धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया

गुजरात के ए-वन स्टार बैंड की प्रस्तुति को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला
सीतामऊ। नगर में जलसा-ए-चालीसवां धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। आयोजन में गुजरात से आए ए-वन स्टार बैंड ने शानदार प्रस्तुति दी। बैंड की प्रस्तुति सुनने के लिए सीतामऊ सहित आसपास के करीब पांच जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में लगभग 10 से 15 हजार लोगों की भीड़ मौजूद रही।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शाहनवाजुद्दीन शेख साहब झिरनिया एवं आलोट मंडल अध्यक्ष वसीम लाला साहब तशरीफ लाए। चालीसवां कमेटी की ओर से अतिथियों का माला पहनाकर एवं साफा बांधकर जोरदार स्वागत किया गया।
ओर वही कमेटी ने ए वन स्टार बैंड के मास्टर अब्दुल रशीद भाई का भी साफा बांधकर माला से स्वागत किया ।
ए वन स्टार के ऑनर मास्टर अब्दुल रशीद ने सीतामऊ की जनता की तारीफ की ओर सीतामऊ जिंदाबाद का नारा लगाया ओर कमेटी को दिल धन्यवाद दिया ।
गुजरात के ए-वन स्टार बैंड की प्रस्तुति को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर देर रात तक लोगों की भीड़ बनी रही और लोगों ने बैंड की प्रस्तुति का आनंद लिया।
बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। आयोजन समिति एवं पुलिस प्रशासन की ओर से कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए गए। भारी भीड़ के बावजूद कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन पर चालीसवां कमेटी ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया

