विश्व आदिवासी दिवस पर निकली रैली, राजा सत्ताजी भील की प्रतिमा एवं शासकीय संस्थाओं के नामकरण को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

विश्व आदिवासी दिवस पर निकली रैली, राजा सत्ताजी भील की प्रतिमा एवं शासकीय संस्थाओं के नामकरण को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा


सीतामऊ-9 अगस्त 2026/ विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) सीतामऊ–मंदसौर द्वारा आदिवासी समाज के गौरव, इतिहास और संस्कृति के संरक्षण एवं सम्मान की मांग को लेकर सीतामऊ अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
विश्व आदिवासी दिवस पर सीतामऊ लदुना चौराहा पर ज्ञापन सभापति विवेक सोनगरा जी को जयस संभाग अध्यक्ष संजय खराड़ी व जयस तहसील अध्यक्ष सुरेश निनामा व जयस पूर्व तहसील प्रभारी पंकज सिसौदिया व जयस आदिवासी युवा संगठन के सभी युवा साथी की उपस्थिति में अनुविभागीय अधिकारी व नगर परिषद के नाम ज्ञापन सौंपा
ज्ञापन के माध्यम से वीर राजा सत्ताजी भील की प्रतिमा का अनावरण/स्थापनाकरने तथा क्षेत्र की शासकीय संस्थाओं एवं सार्वजनिक स्थलों का नामकरण आदिवासी महापुरुषों के नाम पर किए जाने की मांग प्रमुखता से रखी गई।
जयस कार्यकर्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास संघर्ष, शौर्य और बलिदान से समृद्ध रहा है। ऐसे वीर महापुरुषों को सार्वजनिक रूप से सम्मान देना आने वाली पीढ़ियों को अपने इतिहास और गौरव से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।
विशाल रैली एवं जनजागरण
विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में सीतामऊ क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आदिवासी समाज के युवा एवं ग्रामीणजन रैली के रूप में एकत्रित हुए। पारंपरिक वेशभूषा, पीली पगड़ियों और आदिवासी संस्कृति के प्रतीकों के साथ निकली रैली ने समाज में एकता, जागरूकता और अधिकारों का संदेश दिया। इसके पश्चात बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मंदसौर में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए
जयस कार्यकर्ताओं ने कहा कि *जल, जंगल, जमीन, संस्कृति, परंपरा और आदिवासी महापुरुषों के इतिहास का संरक्षण* समाज की प्राथमिकता है। आदिवासी समाज अपने गौरवशाली इतिहास को सम्मान दिलाने और आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से निरंतर आवाज उठाता रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने “जय जोहार”, “आदिवासी एकता जिंदाबाद”जैसे नारों के साथ सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर आदिवासी समाज के कई वरिष्ठ गण, माता-बहनें एवं युवा साथी उपस्थित रहे।
==========



