मल्हारगढ़मंदसौर जिला
अफिम किसानों ने अपनी समस्या व निती मे सुधार को लेकर ज्ञापन दिया

अफिम किसानों ने अपनी समस्या व निती मे सुधार को लेकर ज्ञापन दिया
पिपल्या जौधा (मानसिंह डाँगी) गुरुवार को अफिम किसानों ने अपनी समस्या को लेकर संजित टप्पा कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपती के नाम नायब तहसीलदार राहुल डाबर को ज्ञापन दिया जिसमे किसानों ने मांग रखी कि सरकार को अफिम निती सितंबर के पहले सप्ताह मै जारी करनी चाहिए जिससे किसान समय पर बोवनी कर सके लेट होने पर अंतिम समय मे पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है व ठंड का मोसम खत्म होने पर चिरा पद्धति मे अफिम (घम ) कि गुणवत्ता पर भी असर पडता है सिपीएस पद्धति को समाप्त कर मार्फीन कि मात्रा को 3 प्रतिशत करनी चाहिए तथा अफिम का वर्तमान समय मे सरकार महंगाई के हिसाब से बहुत कम रेट दे रही है जिसे बढाकर 15000 हजार रुपये प्रती किलोकरना चाहिए तथा नामांतरण पद्धति सरल करनी चाहिए तथा धारा 8/29 मे सुधार करना चाहिए व चिरा के समय कच्चा तोल बंद करना चाहिए क्युकी चिरे के समय अफिम मै ओस कि बुंदे होती है जो उस समय तोल के हिसाब से माप सही नहीं बैठ पाती है ईस कारण कच्चा तोल पुरी तरह बंद होना चाहिए व अफिम प्लाट कि नपती बोने के एक माह के अंदर करनी चाहिए लेट नपती करने पर अफिम के पत्ते फेल जाते है जिसके चलते नपती करने वाले बिना मतलब के अफिम प्लाट मे थोडा रकबा बडा देते है जिसकी अतिरिक्त घम कि मार किसानों के उपर बढती है


