मंदसौर जिलासीतामऊ

सत्ता जी भील कि प्रतिमा लगाने को लेकर जयस आदिवासी संगठन एससी एसटी संगठन ने दिया आवेदन

सत्ता जी भील कि प्रतिमा लगाने को लेकर जयस आदिवासी संगठन एससी एसटी संगठन ने दिया आवेदन

सीतामऊ। जयस आदिवासी संगठन के तत्वाधान में एवं अनुसूचित जाति जनजाति के पदाधिकारी की उपस्थिति में आज 05 अगस्त बुधवार को एसडीएम कार्यालय में आवेदन दिया, जिसमें आगामी 09 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल रैली जुलूस के आयोजन एवं सीतामऊ के संस्थापक सत्ता भील की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई।

मुकेश सुर्यवंशी ने कहा कि आगामी 09 अगस्त आदिवासी दिवस पर सीतामऊ में जयस संगठन के तत्वाधान में आदिवासी भाईयों बहनों द्वारा विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा तथा इस अवसर पर अनुसूचित जाति जनजाति संगठन के कार्यकर्ता सदस्यों द्वारा रैली का स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। तथा नगर के महाराणा प्रताप लदुना चौराहे पर सीतामऊ के संस्थापक सत्ता भील, महापुरुष भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर, बिरसा मुंडा, राणा पूञ्जाजी सभी महापुरुषों की प्रतिमा सीतामऊ में लगाई जाने की मांग की जाएगी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}