मंदसौर जिलाराजनीतिसीतामऊ
दतिया उप चुनाव में भाजपा कि करारी हार एवं कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह कि प्रचंड जीत पर कयामपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

दतिया उप चुनाव में भाजपा कि करारी हार एवं कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह कि प्रचंड जीत पर कयामपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
कयामपुर। दतिया उप चुनाव में भाजपा कि करारी हार एवं कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह कि प्रचंड जीत पर ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कयामपुर में आतिशबाज़ी कर नारेबाजी करते हुए जश्न मनाया। और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी कुंवर ब्लाक कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष जगदीश धनगर ने ने कहा कि श्री घनश्याम सिंह को ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
यह विजय केवल एक प्रत्याशी की जीत नहीं, बल्कि दतिया की जागरूक जनता के विश्वास, परिवर्तन के संकल्प, जनआकांक्षाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों की शानदार जीत है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कयामपुर पर आतिश बाजी कर मिठाई बाटी गई
ब्लाक कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष जगदीश धनगर ने कुंवर श्री घनश्याम सिंह जी के यशस्वी, जनहितैषी एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल हेतु अनंत मंगलकामनाएँ दी।


