गुराडिया प्रताप के पारदीखेड़ा में सृष्टि दृष्टि जनकल्याण समिति ने जरूरतमंद नन्हे मुन्ने बच्चों को वितरित किए वस्त्र

गुराडिया प्रताप के पारदीखेड़ा में सृष्टि दृष्टि जनकल्याण समिति ने जरूरतमंद नन्हे मुन्ने बच्चों को वितरित किए वस्त्र
✍️ पंकज बैरागी
सुवासरा-तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गुराडिया प्रताप के ग्राम पारदीखेड़ा में सृष्टि दृष्टि जनकल्याण समिति द्वारा सेवा कार्य किया गया। समिति की सक्रिय सदस्य एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष तथा सुवासरा नगर परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा धनोतिया के नेतृत्व में समिति की महिला सदस्यों ने गरीब बस्ती में पहुंचकर जरूरतमंद नन्हे-मुन्ने बालक-बालिकाओं को पहनने के लिए वस्त्र वितरित किए।
इस अवसर पर समिति की सदस्य श्रीमती अर्चना रतनावत, श्रीमती मीना सोनी, श्रीमती ज्योति सोनी,श्रीमती रमा सोनी सहित अन्य मातृशक्तियों ने भी सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। महिलाओं ने गरीब परिवारों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा समाज के सक्षम लोगों से ऐसे सेवा कार्यों में आगे आने की अपील की।
सृष्टि दृष्टि जनकल्याण समिति की सक्रिय सदस्य श्रीमती सीमा धनोतिया ने बताया कि समिति भविष्य में भी जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए इसी प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य निरंतर करती रहेगी। यह जानकारी उन्होंने एक प्रेस नोट के माध्यम से दी


