अहमदाबाद में श्री माधवानंद संन्यास आश्रम के तत्वाधान में”श्री” शक्ति रुद्र महायज्ञ

11से 18 अगस्त तक आश्रम के स्थापना दिवस एव महाराज श्री के प्रकाशोत्सव का होगा आयोजन
अहमदाबाद।अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता हे की गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अष्टम “श्री” शक्ति रुद्र महायज्ञ दिनांक 11-8-26 दिन मंगलवार सिद्ध योग में सावन शिव रात्रि के पावन पर्व से दिनांक 18-8-26 दिन मंगलवार (कलिंक जयंती) तक आश्रम के स्थापना दिवस एव महाराज श्री के प्रकाशोत्सव के पावन अवसर पर स्वामी माधवानंद संन्यास आश्रम शंकरपूरा S G हाईवे सरखेज अहमदाबाद में महंत श्री योगेन्द्र पूरी जी महाराज की अध्यक्षता में अत्यंत धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें रोज रुद्राभिषेक श्री यंत्र पूजन अभिषेक अखण्ड यज्ञ का आयोजन समस्त भक्त जनों के कल्याण हेतु आप सब के सहयोग से मनाया जाएगा जिसमें अंतिम दिवस गीता मंदिर पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर श्री स्वामी सत्यनंद गिरि जी महाराज की अध्यक्षता में विशाल संत सम्मेलन तथा विशाल संत भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
कार्यकर्म का आयोजन दिनांक 11-8-26 दिन मंगलवार, प्रातः – 8.00 गणपति स्थापना नवग्रह पूजन श्री यंत्र स्थापना,सायं -5.00 पालकी यात्रा आनंद आश्रम से आश्रम तक, रात्रि – 8-00 अग्नि स्थापना यज्ञ प्रारम्भ, दिनांक 12-अगस्त-26 दिन बुधवार अमावस्या से रोज 7 दिवस, प्रातः 5-30 से रुद्राभिषेक, प्रातः 8.00 से “श्री” यंत्र पूजन, सायं 5.00 से यज्ञ प्रारम्भ (पितृ योग) दिनांक 18-6-26 दिन मंगलवार को प्रातः 5-30 रुद्राभिषेक, प्रातः – 8-00 यज्ञ पूर्णाहुति नारियल होम, प्रातः 10-00 संत महात्माओं स्वागत बच्चों द्वारा संस्कृति कार्यक्रम
प्रातः 10-30 आशीर्वचन, दोपहर 11-30 संत भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन व्यवस्थापकों ने बताया कि इसमें 21 दिवस सिद्ध किया हुआ”श्री” यंत्र पूजा में शामिल होने भक्तों को दिया जाएगा जिसमें आप कार्यक्रमानुसार परिवार सादर आमंत्रित हो कर पुण्य का लाभ ले।



