पीएम श्री उ.मा.वि. अजयपुर में गुरु पूर्णिमा पर्व का आयोजन किया गया

पीएम श्री उ.मा.वि. अजयपुर में गुरु पूर्णिमा पर्व का आयोजन किया गया
पंकज बैरागी रिपोर्टर
सुवासरा-पीएम श्री उ.मा.वि. अजयपुर में मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार गुरु पूर्णिमा पर्व का आयोजन किया गया।
गुरु पूर्णिमा महोत्सव के इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षक श्री पन्नालाल पाटीदार एवं ग्राम पंचायत अजयपुर के सरपंच प्रतिनिधि कैलाश चंद्र पाटीदार की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ।
इस कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के शिक्षक श्री दीपेंद्र कुमार शर्मा के द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव क्यों मनाया जाता है, इसके ऊपर प्रकाश डाला गया इसके पश्चात विद्यालय के शिक्षक श्री रणजीत सिंह बोरना द्वारा गुरु वंदना की गई। कार्यक्रम की अगली कड़ी में श्री बापू सिंह बघेल के द्वारा ‘गुरु का जीवन में महत्त्व’ विषय पर विधार्थियो को सम्बोधित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री संजय पोरवाल सर के द्वारा किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पधारे
सेवानिवृत्त शिक्षक -श्री पन्नानालाल पाटीदार सर के द्वारा विद्यार्थियों का बौद्धिक मार्गदर्शन किया गया एव ग्राम पंचायत अजयपुर के सरपंच प्रतिनिधि श्री कैलाश चंद्र पाटीदार के द्वारा जीवन में ‘गुरु की महिमा’ के बारे में व्याख्यान दिया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री हरि सिंह राठौर सर द्वारा ‘गुरु शिष्य परंपरा’ पर उद्बोधन दिया गया। कार्यक्रम के अंत में श्री गगन जी बरोला सर द्वारा सम्मानित अतिथियों का विद्यालय परिवार की तरफ से आभार व्यक्त किया गया।
गुरु पूर्णिमा के इस पावन आयोजन में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने और स्टाफ सदस्यों ने हर्ष व उल्लास के साथ भाग लिया व कार्यक्रम को सफल बनाया।



