गरोठमंदसौर जिला

गरोठ में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, गुमशुदगी और भूमि अतिक्रमण मामलों में भी कार्रवाई की मांग

गरोठ में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, गुमशुदगी और भूमि अतिक्रमण मामलों में भी कार्रवाई की मांग

गरोठ। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष (युवा) विनोद मेहर एवं जिला अध्यक्ष (युवा) मुकेश सूर्यवंशी के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, गरोठ के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में देशहित एवं जनहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की गई। इसमें परीक्षा एवं भर्ती घोटालों की निष्पक्ष जांच, पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग पर होने वाले अत्याचारों के मामलों में तत्काल एफआईआर, शीघ्र गिरफ्तारी एवं फास्ट ट्रैक न्यायालयों में सुनवाई सुनिश्चित करने की मांग प्रमुख रही। साथ ही माइक्रो फाइनेंस कंपनियों की मनमानी पर रोक, शांतिपूर्ण आंदोलनकारियों पर अनावश्यक बल प्रयोग करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई, फर्जी जाति प्रमाण-पत्रों की जांच तथा शासकीय छात्रावासों में सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की मांग भी रखी गई।

इसी दौरान रामप्रसाद मेहर ने अपने भाई ईश्वरलाल मेहर के पिछले सात वर्षों से लापता होने के बावजूद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने का मामला उठाया। उन्होंने बताया कि कई बार पुलिस चौकी एवं थाना सुवासरा में आवेदन देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से शीघ्र गुमशुदगी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की।

एक अन्य ज्ञापन में ग्राम रूघनाथपुरा निवासी दिनेश ने अपनी कृषि भूमि पर कथित अतिक्रमण, पेड़ों को नुकसान पहुंचाने, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई एवं भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि स्थानीय पुलिस को सूचना देने के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। परिषद पदाधिकारियों ने प्रशासन से तीनों मामलों में निष्पक्ष जांच कर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}