नीमचमध्यप्रदेश
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नवोदय विद्यालय रामपुरा में छात्रों ने माताओं के साथ किया पौधरोपण

रामपुरा (नीमच)
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, रामपुरा में रविवार को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी माताओं के साथ मिलकर परिसर में पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव व्यक्त करते हुए पौधों का रोपण किया। विद्यालय परिसर में लगाए गए इन पौधों की नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया गया।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृ सम्मान की भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में छात्रों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया।



