सुवासरामंदसौर जिला

पीएम श्री अजयपुर स्कूल में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा वाटर कूलर भेंट, विद्यार्थियों को मिलेगा ठंडा पेयजल

पीएम श्री अजयपुर स्कूल में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा वाटर कूलर भेंट, विद्यार्थियों को मिलेगा ठंडा पेयजल

पंकज बैरागी सुवासरा

अजयपुर। स्थानीय पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजयपुर में विद्यार्थियों की सुविधा हेतु एक अनुकरणीय पहल की गई है। आज दिनांक 14 जुलाई 2026 को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, शाखा प्रबंधक श्री सत्यनारायण मीणा की ओर से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक *वाॅटर कूलर* सप्रेम भेंट किया गया।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अजयपुर के शाखा प्रबंधक *श्री सत्यनारायण जी मीणा* उपस्थित रहे। उनके साथ बैंक के असिस्टेंट मैनेजर *श्री प्रकाशसिंह जी बिष्ट* भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि *”विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था एक छोटा सा प्रयास है।”*

कार्यक्रम के सफल आयोजन और इस महत्वपूर्ण भेंट के लिए विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य *श्री हरिसिंह जी राठौर* ने बैंक प्रबंधक *श्री सत्यनारायण जी मीणा* का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाॅफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}