मध्यप्रदेशरतलाम

समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 13 जुलाई 2026 सोमवार

अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत ने बाजना तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण

फार्मर रजिस्ट्री, सीएम हेल्पलाइन एवं राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत ने शनिवार को बाजना तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री, लघु सिंचाई संगणना, सीएम हेल्पलाइन तथा नामांतरण, बंटवारा सहित अन्य राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दि

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री रावत ने तहसीलदार श्री मनीष जैन से फार्मर रजिस्ट्री अभियान की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। तहसीलदार ने बताया कि पटवारियों के माध्यम से ग्रामवार कृषकों की सूची तैयार कराई जा रही है तथा जिन कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री अभी शेष है, उनकी कारण सहित पृथक सूची तैयार की जा रही है। इस व्यवस्थित कार्यप्रणाली की अपर कलेक्टर ने सराहना करते हुए अभियान को और अधिक गति देने के निर्देश दिए।

अपर कलेक्टर ने कहा कि राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर शासन की मंशानुरूप कार्य करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

===========

जैविक हाट बाजार में 43 हजार 795 रुपये से अधिक के जैविक उत्पादों का हुआ विक्रय

जिले में रविवार को आयोजित जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार में किसानों द्वारा लाए गए जैविक उत्पादों को उपभोक्ताओं ने उत्साहपूर्वक खरीदा। हाट बाजार में विभिन्न विकासखंडों से आए पांच जैविक किसानों ने अपने उत्पादों का विक्रय किया, जिससे कुल 43 हजार 795 रुपये से अधिक का कारोबार हुआ।

धामनोद से आए किसान श्री चंद्रभानु ने जैविक अनाज, दालें, सब्जियां, फल, केसर आम एवं मूंगफली का 14 हजार 290 रुपये का विक्रय किया। वहीं सादाखेड़ी के श्री दिलीप धाकड़ ने शहद का 7 हजार 625 रुपये, करिया के श्री दिलीप पाटीदार ने देसी घी का 18 हजार 600 रुपये, रतलाम के श्री प्रवीण पटेल ने 1 हजार 280 रुपये तथा लुनेरा के श्री नंदकिशोर पटेल ने जैविक गेहूं का 2 हजार रुपये का विक्रय किया।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार का उद्देश्य किसानों को उनके उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराना तथा उपभोक्ताओं तक गुणवत्तापूर्ण एवं रसायनमुक्त खाद्य सामग्री पहुंचाना है।

=============

प्रथम टोकन की पूरी मात्रा उठाने के बाद मिलेगी दोबारा बुकिंग की सुविधा

दूसरी बार टोकन बुकिंग पर आवश्यकता अनुसार यूरिया सहित किसी भी उर्वरक का कर सकेंगे क्रय

 उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने जिले के किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि ई-विकास प्रणाली के माध्यम से प्रथम बार टोकन में बुक की गई खाद की सम्पूर्ण मात्रा का क्रय एवं उठाव करने के बाद कृषक दूसरी बार टोकन बुक कर सकेंगे।

दूसरी बार टोकन बुकिंग के दौरान किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार यूरिया अथवा किसी भी अन्य उर्वरक की बुकिंग कर उसका क्रय एवं उठाव कर सकते हैं। इससे मक्का, कपास तथा अन्य खड़ी फसलों में टॉप ड्रेसिंग के लिए आवश्यक यूरिया किसानों को आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।

उप संचालक ने किसानों से आग्रह किया है कि वे प्रथम टोकन में बुक की गई खाद की पूरी मात्रा का समय पर उठाव करें तथा आवश्यकता होने पर दूसरी बार टोकन बुक कर अपनी फसल की जरूरत के अनुसार उर्वरक प्राप्त करें। इससे उर्वरकों का सुव्यवस्थित वितरण सुनिश्चित होने के साथ किसानों को समय पर आवश्यक खाद उपलब्ध हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}