समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 12 जुलाई 2026 रविवार

/////////////////////////
कलेक्टर श्रीमती सिंह के निर्देश से बाजना में हुआ विशेष वन अधिकार शिविर आयोजित
4741 लंबित प्रकरणों में का हुआ निराकरण
रतलाम : शनिवार, जुलाई 11, 2026,

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देश से जनपद पंचायत बाजना में विशेष वन अधिकार शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 15 पंचायत की ग्राम स्तर पर नवीन लंबित दावे, पुनः परीक्षण के लंबित दावे व सीएफआरआर के दावों पर सहित 4741 लंबित प्रकरणों में कार्यवाही की गई।
साथ ही सहायक आयुक्त श्रीमती डॉ प्रियंका राय द्वारा बाजना क्षेत्र की विभिन्न छात्रावासों एवं विद्यालयों का औपचारिक निरीक्षण किया गया। राजापुरा माताजी में जनजाति कार्य द्वारा संचालित आश्रम शाला में मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण कर मध्यान्ह भोजन भी किया गया।
============
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पर नौ राजस्व अधिकारियों पर लगाया 9 हजार 500 का अर्थदण्ड
रतलाम : शनिवार, जुलाई 11, 2026,
मध्यप्रदेश लोक सेवा गारंटी अधिनियम, 2010 के तहत समयसीमा में सेवाएं उपलब्ध नहीं कराने के मामले में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने नौ राजस्व अधिकारियों पर कुल 9,500 रुपये का अर्थदण्ड अधिरोपित किया है।
लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत न्यायालय नायब तहसीलदार टप्पा बड़ावदा, तहसीलदार सैलाना, तहसीलदार रावटी, न्यायालय नायब तहसीलदार रतलाम शहर (पश्चिम भाग), तहसीलदार जावरा, न्यायालय नायब तहसीलदार टप्पा ढोढर, न्यायालय नायब तहसीलदार आलोट, न्यायालय नायब तहसीलदार टप्पा शिवगढ़ तथा न्यायालय नायब तहसीलदार पिपलौदा के कुल 38 प्रकरण निर्धारित समयसीमा से बाहर पाए गए। समयसीमा में आवेदनों का निराकरण नहीं होने के कारण आवेदकों को सेवाएं समय पर उपलब्ध नहीं हो सकीं, जो अधिनियम का उल्लंघन है।
अधिनियम की धारा 7(1)(क) के तहत न्यायालय नायब तहसीलदार टप्पा बड़ावदा श्री भगवान सिंह ठाकुर पर 04 लंबित प्रकरणों के लिए 1000 रुपये, तहसीलदार सैलाना श्री कुलभूषण शर्मा पर 01 लंबित प्रकरण के लिए 250 रुपये, तहसीलदार रावटी श्रीमती वंदना किराडे पर 01 लंबित प्रकरण के लिए 250 रुपये, न्यायालय नायब तहसीलदार रतलाम शहर (पश्चिम भाग) श्री ऋषभ ठाकुर पर 04 लंबित प्रकरणों के लिए 1000 रुपये, तहसीलदार जावरा श्री सहदेव मौरे पर 20 लंबित प्रकरणों के लिए 5000 रुपये, न्यायालय नायब तहसीलदार टप्पा ढोढर श्री वैभव जैन पर 03 लंबित प्रकरणों के लिए 750 रुपये, न्यायालय नायब तहसीलदार आलोट श्री पंकज पवैया पर 02 लंबित प्रकरणों के लिए 500 रुपये, न्यायालय नायब तहसीलदार टप्पा शिवगढ़ श्री रामकलेश साकेत पर 02 लंबित प्रकरणों के लिए 500 रुपये तथा न्यायालय नायब तहसीलदार पिपलौदा श्रीमती श्रद्धा त्रिवेदी पर 01 लंबित प्रकरण के लिए 250 रुपये का अर्थदण्ड लगाया गया है।
===========
स्कूली शिक्षा में ड्रॉप-आउट दर हुई शून्य, हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की देश में हो रही है सराहना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शिक्षा सामाजिक परिवर्तन का है सबसे सशक्त माध्यम हमारे बच्चे खूब पढ़ें, लिखें, आगे बढ़े, हम संस्कारयुक्त शिक्षा दिलाने के लिए कर रहे हैं लगातार प्रयास मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुण्योदय प्रकल्प के संस्थापक स्व. लक्ष्मण सिंह गौड़ की जयंती पर दी श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री ने स्कूली छात्राओं को वितरित कीं महापुरुषों के जीवन पर आधारित पुस्तकें एवं कॉपियां
रतलाम : शनिवार, जुलाई 11, 2026,
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शिक्षा ही समाज में परिवर्तन लाने का सबसे बड़ा और सशक्त माध्यम है। हमारी सरकार बच्चों को विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करने के लिए संकल्पित हैं। हमारे बच्चे खूब पढ़ें, लिखें, जीवन में आगे बढ़े, इसके लिए हम राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप बच्चों को आधुनिक तरीके से गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुख और संस्कारयुक्त शिक्षा दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सांदीपनी विद्यालय, पीएमश्री स्कूल और प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस के रूप में प्रदेश में शिक्षा की त्रिवेणी बन रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश ने प्राथमिक स्कूली शिक्षा स्तर पर ड्रॉप-आउट दर को शून्य करने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की पूरे देश में सराहना हो रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को इन्दौर में हिन्द रक्षक पुण्योदय प्रकल्प के कार्यक्रम में शामिल होकर स्कूली छात्राओं को राष्ट्र के महापुरुषों के जीवन चरित्र पर केन्द्रित निशुल्क पुस्तकें एवं कॉपियां वितरित की। मुख्यमंत्री ने स्कूली छात्राओं से संवाद कर से उन्हें स्नेहपूर्वक खूब तरक्की करने का शुभाशीष भी दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में हमारे सरकारी विद्यालयों ने शानदार प्रदर्शन किया है। सरकारी विद्यालयों का रिजल्ट प्राइवेट विद्यालयों से बेहतर रहा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष बोर्ड के परीक्षा परिणामों में हमारे सांदीपनी विद्यालयों के 58 विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राजनीति से ज्यादा राष्ट्रहित सर्वोपरि एवं राष्ट्र प्रथम की नीति को केंद्र में रखते हुए समाज सुधार और लोगों को प्रेरित करने वाले अनेक कार्य हो रहे हैं। हिंद रक्षक संगठन के संस्थापक और जननेता स्व. लक्ष्मण सिंह गौड़ (लखन दादा) युवा शक्ति के प्रेरणा स्त्रोत थे। उन्होंने समाज की बेहतरी के लिए तत्कालीन सरकार के कुशासन के खिलाफ आवाज उठाई, मुझे भी उनका सहयोगी बनने का सौभाग्य मिला। आज स्व. गौड़ की 68वीं जयंती पर पुण्योदय प्रकल्प के जरिए हर साल 60 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कॉपी-किताबें और महापुरुषों के प्रेरक जीवन प्रसंगों पर केन्द्रित पुस्तकें बांटी गई हैं। हिंद रक्षक प्रकल्प का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता से आज भी समाज को प्रेरणा मिलती है। हमारे युवा इससे प्रेरणा लें और गरीब-जरूरतमंदों मित्रों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहें। राज्य सरकार ने गुरु पूर्णिमा महोत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए प्रदेश में भव्य सांदीपनि विद्यालय बनाए गए हैं। राज्य सरकार के प्रयासों से स्कूली शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार नजर आ रहा है। प्रदेश के शासकीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं की ड्रॉप आउट दर शू्न्य हो चुकी है। अब प्रदेश का कोई भी बेटा-बेटी शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा।
पुण्योदय प्रकल्प के संयोजक श्री एकलव्य गौड़ ने कहा कि हिंद रक्षक प्रकल्प के संस्थापक स्व. लक्ष्मण सिंह गौड़ ने वर्ष 2004 में इस प्रकल्प की शुरुआत की थी। जिसके अंतर्गत 60 हजार से अधिक स्कूली विद्यार्थियों को 11 जुलाई से 11 अगस्त के दौरान पूरे एक महीने में 3 लाख से अधिक कॉपी-किताबें बांटी जाएंगी। सभी विद्यार्थी इनका सदुपयोग करें।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, इन्दौर सांसद श्री शंकर लालवानी, पूर्व मंत्री एवं विधायक सुश्री ऊषा सिंह, पूर्व राज्यमंत्री एवं विधायक श्री महेंद्र हार्डिया, विधायिका श्रीमती मालिनी गौड़, विधायक श्री गोलू शुक्ला, विधायक श्री भगवानदास सबनानी, मध्यप्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री सावन सोनकर, समाजसेवी श्री गौरव रणदिवे, श्री श्रवण चावड़ा, श्री सुमित मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी उपस्थित थे।
=========
दस्तावेजों के अभाव में स्कूली बच्चों का प्रवेश न रोका जाए, आवश्यकता पर 3 दिन का समय दें : कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह
कलेक्टर ने मुस्कान अभियान की समीक्षा कर दिए निर्देश
रतलाम : शनिवार, जुलाई 11, 2026

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने शनिवार को कलेक्टर सभागार में जिला शिक्षा केंद्र की विभिन्न योजनाओं एवं ‘मुस्कान अभियान’ की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी स्कूली बच्चे का प्रवेश केवल दस्तावेजों के अभाव में न रोका जाए। आवश्यकता होने पर अभिभावकों को दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए तीन दिन का समय दिया जाए, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
कलेक्टर ने कक्षा 1 से 8 तक शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कम नामांकन वाले विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कर अभिभावकों से संपर्क करने तथा तीन दिवस में सुधार नहीं होने पर संबंधितों के विरुद्ध प्रस्तावित कार्रवाई भेजने के निर्देश दिए। निजी विद्यालयों को भी नामांकन अभियान में सक्रिय सहयोग करने के लिए कहा गया।
बैठक में कक्षा 5 उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों का कक्षा 6 में शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित करने, आंगनवाड़ियों की स्कूल एवं बसाहट के अनुसार सही मैपिंग करने तथा तकनीकी त्रुटियों की जानकारी तीन दिवस में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने अपार आईडी का शत-प्रतिशत निर्माण, शिक्षक एवं विद्यार्थियों की प्रतिदिन ई-अटेंडेंस, ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान कर पुनः विद्यालय में प्रवेश, कक्षा 3 तक आधारभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान एफएलएन की नियमित मॉनिटरिंग, प्रत्येक माह बाल चौपाल का आयोजन, विद्यालयों में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं जियो-टैग फोटो अपलोड करने तथा जीरो ऑवर में रेमेडियल शिक्षण एवं पुस्तकालय गतिविधियां नियमित संचालित करने के निर्देश दिए।
बैठक के प्रारंभ में जिला परियोजना समन्वयक ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समीक्षा में बताया गया कि जिले में कक्षा 1 से 8 तक नामांकन में अपेक्षाकृत कम वृद्धि हुई है तथा कई विद्यालयों में कक्षा 1 में प्रवेश लक्ष्य के अनुरूप नहीं है। इस पर कलेक्टर ने गंभीरता व्यक्त करते हुए कमजोर प्रदर्शन वाले विद्यालयों एवं शिक्षा केंद्रों में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मुस्कान अभियान का उद्देश्य 3 से 15 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे का शत-प्रतिशत नामांकन, ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ना तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है। सभी अधिकारी एवं विद्यालय प्रमुख निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य पूर्ण करें। लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक, एडीपीसी, योजना अधिकारी, एमआईएस प्रभारी सहित सभी बीआरसीसी, बीएसी एवं एपीसी उपस्थित थे।
=====
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने राजस्व निराकरण शिविरों का किया निरीक्षण
आम नागरिकों से संवाद कर जानी व्यवस्थाएं, आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया का लिया जायजा
रतलाम : शनिवार, जुलाई 11, 2026

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने शनिवार को रतलाम शहर स्थित तहसील कार्यालय में आयोजित राजस्व निराकरण शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर में उपस्थित आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं, प्राप्त हो रही सुविधाओं तथा आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने शिविर में प्राप्त आवेदनों के ऑनलाइन पंजीयन एवं निराकरण की प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा अधिकारियों से प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने शिविर में की गई व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण कर आमजन को सुगम एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके।
=====
प्रधानमंत्री आवास समाधान शिविर 13 से 17 जुलाई तक जनपद पंचायत कार्यालयों में आयोजित होंगे
रतलाम : शनिवार, जुलाई 11, 2026,
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जिले में प्रधानमंत्री आवास शिविर 13 जुलाई से 17 जुलाई तक सभी जनपद पंचायत कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे।
शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों की लंबित समस्याओं का त्वरित समाधान, जिन हितग्राहियों की आवास की रुकी हुई किश्त, दस्तावेजों में त्रुटि, आधार त्रुटि सुधार, बैंक खाते या डीबीटी से संबंधित समस्या, समग्र आईडी एवं पोर्टल से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा।
जिले के सभी पत्र नागरिकों से अनुरोध है कि शिविर में आते समय समग्र परिवार आईडी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की प्रति तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर अवश्य साथ लेकर आएं।
====
रतलाम जिले की सभी तहसीलों में आज शनिवार को आयोजित होगे राजस्व निराकरण शिविर : कलेक्टर श्रीमती सिंह
मौके पर होगा राजस्व मामलों का समाधान
रतलाम : शनिवार, जुलाई 11, 2026,
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में जिले की सभी तहसीलों में आज शनिवार को राजस्व निराकरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों की राजस्व संबंधी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण करना है।
शिविरों में सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा, अभिलेखों में त्रुटि सुधार तथा अन्य राजस्व संबंधी प्रकरणों का परीक्षण कर नियमानुसार निराकरण किया जाएगा। संबंधित राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी शिविर में उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करेंगे।
जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि जिनके राजस्व संबंधी प्रकरण लंबित हैं अथवा किसी प्रकार की समस्या है, वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित तहसील कार्यालय में आयोजित राजस्व निराकरण शिविर में उपस्थित होकर शासन की इस सुविधा का लाभ उठाएं।
=========
रतलाम जिले की सभी तहसीलों में आज शनिवार को आयोजित होगे राजस्व निराकरण शिविर : कलेक्टर श्रीमती सिंह
मौके पर होगा राजस्व मामलों का समाधान
रतलाम : शनिवार, जुलाई 11, 2026,
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में जिले की सभी तहसीलों में आज शनिवार को राजस्व निराकरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों की राजस्व संबंधी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण करना है।
शिविरों में सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा, अभिलेखों में त्रुटि सुधार तथा अन्य राजस्व संबंधी प्रकरणों का परीक्षण कर नियमानुसार निराकरण किया जाएगा। संबंधित राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी शिविर में उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करेंगे।
जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि जिनके राजस्व संबंधी प्रकरण लंबित हैं अथवा किसी प्रकार की समस्या है, वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित तहसील कार्यालय में आयोजित राजस्व निराकरण शिविर में उपस्थित होकर शासन की इस सुविधा का लाभ उठाएं।
===========
विश्व जनसंख्या दिवस पर जिले में हुई जागरूकता गतिविधियां आयोजित
बच्चों के जन्म के बीच अंतर रखें : सीएमएचओ
रतलाम : शनिवार, जुलाई 11, 2026,

विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई के अवसर पर रतलाम जिले के विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के संबंध में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत इस वर्ष का नारा “जब तक बच्चों में हो सही अंतर, परिवार बने स्वस्थ और खुशहाल ” निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के संबंध में जिला प्रशिक्षण केंद्र वीरिया खेड़ी में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए सीएमएचओ डॉ किरण वाडिवा ने बताया कि परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत पहला बच्चा शादी के 2 साल बाद और पहले और दूसरे बच्चे में कम से कम 3 साल का अंतर रखने के संबंध में परिवार कल्याण के अस्थाई साधनों को अपनाने की दिशा में दंपतियों को प्रेरित किया जाए। परिवार कल्याण कार्यक्रम के अस्थाई साधन के रूप में रतलाम जिले में नए साधन इंप्लांट उपलब्ध है , जिसकी बाजार में कीमत लगभग 8 हजार रुपए है, जिला चिकित्सालय रतलाम और मेडिकल कॉलेज रतलाम में इसकी निशुल्क सेवाएं प्रदान की जा रही है। परिवार कल्याण के स्थाई साधन अर्थात ऑपरेशन के संबंध में सीएमएचओ ने स्पष्ट किया कि परिवार कल्याण कार्यक्रम के राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुसार ही सेवाएं प्रदान की जाएगी। उन्होंने अनुरोध किया कि परिवार कल्याण स्थाई ऑपरेशन करने के लिए दूसरे बच्चे की आयु कम से कम 9 माह हो, और बच्चे को खसरे का टीका लगवाने के बाद ही स्थाई साधन के रूप में सोचना चाहिए। अस्थाई साधन के रूप में साप्ताहिक गर्भनिरोधक गोली छाया , माला एन, और पी पी आई यू सी डी, निरोध की सेवाएं सहज रूप में उपलब्ध है। सीएमएचओ ने निर्देशित किया कि क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताएं , एएनएम सुपरवाइजर, एल एच वी आदि कार्यक्रम के दौरान 18 जुलाई तक घर-घर संपर्क करें एवं योग्य दंपतियों को अस्थाई साधनों की पूरी जानकारी देकर शंका समाधान करें। पी एस आई इंडिया के प्रोग्राम मैनेजर श्री केवल कुमार सिसोदिया ने परिवार कल्याण कार्यक्रम के अस्थाई साधनों के उपयोग इसके लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश मंडलोई ने बताया कि परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सामान्य महिला नसबंदी ऑपरेशन करने पर 2000 रुपए की राशि, प्रसव के 7 दिन के भीतर नसबंदी ऑपरेशन करने पर 3000 रूपये की राशि, पुरुष नसबंदी कराने पर 3000 रूपये की राशि, प्रसव पश्चात आईयूसीडी लगवाने पर 300 रुपए की राशि, गर्भपात पश्चात आई यू सी डी लगवाने पर 300 रुपए की राशि, अंतरा इंजेक्शन लगवाने पर 100 रुपए की राशि हितग्राही को प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि अंतरा इंजेक्शन 3 महीने के अंतर पर चार बार लगवा कर 3 साल तक गर्भधारण से बचा जा सकता है, यह इंजेक्शन लगवाने में आसान होने के साथ-साथ सर्वाइकल कैंसर तथा एनीमिया से भी बचाव करता है, परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी शासकीय स्वास्थ्य केंद्र पर सेवाएं पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध है। कार्यशाला के दौरान शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रबंधक डॉ गौरव बोरीवाल, डिप्टी मीडिया अधिकारी श्रीमती सरला वर्मा, एन एम ए श्री शरद शुक्ला, जिला मीडिया अधिकारी आशीष चौरसिया, बी ई ई श्रीमती इशरत जहां सैयद , श्री लोकेश वैष्णव, श्री सुरेश जोशी, श्री विकास पटेल, श्री नरेंद्र कछावा, शहरी क्षेत्र के सभी सुपरवाइजर, एएनएम , एल एच वी, शहरी आशा कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।
===========
जिला चिकित्सालय रतलाम में शिशु मृत्यु समीक्षा बैठक संपन्न
रतलाम : शनिवार, जुलाई 11, 2026,

सिविल सर्जन डॉ ए पी सिंह की अध्यक्षता एवं एम सी एच नोडल ऑफिसर डॉ आर सी डामोर की उपस्थिति में एस एन सी यू, पी आई सी यू एवं शिशु वार्ड की मासिक शिशु मृत्यु समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया । बैठक का संचालन आई पी यू प्रभारी चिकित्सक डॉ प्रतीक आर्या द्वारा किया गया, जिसमें शिशु मृत्यु की समीक्षा की गई । बैठक में पी आई सी यू की बेड ऑक्यूपेंसी कम पाई गई , जिसे बढ़ाने हेतु प्रयास करने के निर्देश दिए गए । शिशु मृत्यु समीक्षा के साथ साथ सिविल सर्जन द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के विभिन्न अंतर्गत अनमोल 2.0, सिकल सेल स्क्रीनिंग, फैमिली प्लानिंग आदि की भी समीक्षा की गई, जिसमें संबंधित चिकित्सा अधिकारी एवं मातृ स्वास्थ्य कोऑर्डिनेटर तथा प्रभारी नर्सिंग ऑफिसर लेबर रूम को कार्यदायित्व सौंपते हुए आगामी दिनों में पेंडेंसी को खत्म करने के निर्देश दिये । बैठक के दौरान प्रभारी चिकित्सक लेबर रूम डॉ सोफिया सिंगारे एवं अन्य स्त्री रोग विशेषज्ञ,शिशु रोग विशेषज्ञ, अस्पताल प्रबंधक, मेट्रन, प्रभारी नर्सिंग ऑफिसर एम सी एच, पी एन सी , शिशु वार्ड, आई पी यू अन्य नर्सिंग ऑफिसर एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर आदि उपस्थित रहे ।
===========
माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव
युवाओं के सपनों को पूरा करने हर संभव मदद करेगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इनफ्लुएंसर्स से किया संवाद
- देश के साथ प्रदेश की समृद्धि के सूत्रधार बनेंगे 2 करोड़ युवा
- राष्ट्र के नवनिर्माण में युवा शक्ति की प्रतिभा को निखारने करेंगे सभी संभव उपाय
- प्रदेश सरकार युवाओं को हुनरमंद बनाने दे रही है स्पेशल ट्रेनिंग
- कॉन्क्लेव से प्राप्त सुझाव पर बनायेंगे युवा नीति
- अपनी क्षमता, योग्यता, बुद्धिमता और उद्यमिता से युवा ही बनायेंगे विकसित भारत
- युवा शक्ति को जोड़ेंगे प्रदेश के विकास यज्ञ में
- रोजगार मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले उद्यमी बनें युवा
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव का शुभारंभ कर प्रदेश के सभी युवाओं को दिया संदेश
- युवाओं ने सौंपा विकसित मध्यप्रदेश@2047 के संकल्प-पत्र का मसौदा
रतलाम : शनिवार, जुलाई 11, 2026,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार युवाओं के सपनों को साकार करने के लिये हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 2 करोड़ युवा विकसित भारत @2047 के निर्माण में सहभागी बनते हुए प्रदेश की समृद्धि के भी सूत्रधार बनेंगे। राष्ट्र के नवनिर्माण में युवा शक्ति की प्रतिभा को निखारने के लिये हम प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य कर रहे हैं। प्रदेश सरकार युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिये संत रविदास ग्लोबल स्किल पार्क जैसे कौशल उन्नयन संस्थानों के द्वारा स्पेशल ट्रेनिंग दे रही है। दुनिया की सबसे बड़ी यंग जनरेशन भारत में है। हमारा देश युवाओं का देश है। युवाओं के बलबूते ही भारत हर क्षेत्र में विकास के नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। अपनी क्षमता, दक्षता, योग्यता, जोखिम लेने का साहस, बुद्धिमता और उद्यमशीलता से यही युवा नये विकसित भारत का निर्माण करेंगे। भारत के हृदय प्रदेश, मध्यप्रदेश में 2 करोड़ से अधिक युवा हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेन्टर में आयोजित ‘माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव’ के शुभारंभ सत्र को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने की डिजिटल कंटेंट अवार्ड की घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘मध्यप्रदेश यूथ कॉन्क्लेव-2026’ में इंफ्लुएंसर्स के साथ संवाद किया। उन्होंने युवाओं के उत्थान और जन जागरूकता के लिए डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के योगदान को सराहा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के डिजिटल इंफ्लुएंसर्स को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘डिजिटल कंटेंट अवॉर्ड’ प्रदान किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सकारात्मक सोच, नवाचार और सामाजिक सरोकारों के साथ काम करने वाले युवा आज समाज में परिवर्तन के सशक्त वाहक बन रहे हैं और उनके योगदान को सम्मानित किया जाना आवश्यक है। कार्यक्रम में इंदौर, उज्जैन, धार सहित मालवा-निमाड़ क्षेत्र के विभिन्न स्थानों के 200 से अधिक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स और इंफ्ल्यूएंसर्स शामिल हुये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवाओं से संवाद करते हुए समाज निर्माण, सकारात्मक परिवर्तन और जनजागरूकता में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म समाज को दिशा देने का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है। आज का यूथ केवल कंटेंट नहीं बना रहा, बल्कि विचारों को दिशा दे रहा है, समाज को जोड़ रहा है और नई पीढ़ी की आकांक्षाओं को स्वर दे रहा है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक और जिम्मेदार डिजिटल कंटेंट के माध्यम से युवा समाज में रचनात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।
वर्ष 2027 होगा युवाओं का साल : युवाओं के कल्याण की इसी साल से हो गई शुरुआत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अगला साल (2027) प्रदेश की युवा शक्ति को समर्पित रहेगा। युवाओं के समग्र कल्याण सहित इन्हें रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार सभी जरूरी कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा कल्याण की शुरूआत इसी साल से इस ‘यूथ कॉन्क्लेव’ के जरिए हो चुकी है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के बेहतर भविष्य के लिए युवाओं की सहभागिता बेहद आवश्यक है। हम प्रदेश के विकास यज्ञ में युवाओं की शत्-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा साथी अपने जीवन में आगे बढ़ने और कुछ नया कर गुजरने के सपने देंखे, युवाओं के सपनों को पूरा करने में हमारी सरकार सभी प्रकार की मदद करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कॉन्क्लेव में आए युवाओं ने ‘मध्यप्रदेश युवा संकल्प-2026’ का मसौदा सौंपा। मुख्यमंत्री ने दस्तावेज तैयार करने के लिए अपने सुझाव देने वाले सभी युवा चिंतकों को शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार का एक फैसला लोगों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल देता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को बैंकिंग प्रणाली और यूपीआई से जोड़ने के लिए करोड़ों लोगों के जीरो बैलेंस में बैंक खाते खुलवाए। यह वित्तीय समावेशन की दिशा में उठाया गया विश्व का सबसे बड़ा और क्रांतिकारी कदम था। उन्होंने कहा कि जो काम पहले असंभव मान लिया गया था, हमारी सरकार ने पुरजोर प्रयास कर उसे धरातल पर उतारा है। आज इंदौर शहर को भी नर्मदा का पवित्र जल मिल रहा है। प्रदेश में केन-बेतवा नदी लिंक और पीकेसी नदी लिंक परियोजनाओं पर काम जारी है। हमारी सरकार युवा शक्ति को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है। युवा शक्ति अवसरों का भरपूर लाभ उठाए।
होम-स्टे से युवाओं को ग्रामीण अंचलों में मिल रहा है रोजगार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा शक्ति अपनी प्रतिभा से देश और समाज में अलग पहचान बनाए। राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में होम-स्टे तैयार करने के लिए युवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। युवाओं को मेडिकल की पढ़ाई के लिए शिक्षा ऋण आसानी से उपलब्ध कराया जा रहा है। रोजगारपरक उद्योग स्थापित करने पर ऐसे उद्यमियों को हमारी सरकार प्रत्येक श्रमिक के वेतन में 5 हजार रुपए तक की प्रोत्साहन सहायता दे रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार ने राहवीर योजना की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि मानवीय संवेदनाओं को प्रोत्साहित करते हुए किसी सड़क हादसे के घायलों की मदद करने वाले वीरों को सरकार द्वारा इनाम के रूप में 25 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। प्रदेश के गरीब-जरूरतमंदों को कठिन समय में पीएम हेली सेवा और पीएमश्री एयर एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, मदनलाल ढींगरा जैसे वीरों ने भारत माता की सेवा करते हुए स्वयं को बलिदान कर दिया। झाबुआ जिले के भाबरा में जन्मे चंद्रशेखर आजाद ने जिंदा रहते हुए तक खुद को अंग्रेजों को हाथ नहीं लगाने दिया। क्रांतिसूर्य टंट्या मामा ने ब्रिटिश सरकार को चुनौती दी थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के पिता श्री धीरू भाई ने पेट्रोल पंप पर नौकरी करते हुए संघर्ष किया और अपना व्यवसाय स्थापित किया। यह सब इस बात का प्रतीक है कि युवाओं ने ही देश को नई दिशा दी है।
युवाओं ने रखी अपनी बात
कॉन्क्लेव में युवा सुश्री कशिश आहूजा और श्री संकल्प सिंह चौहान ने शिक्षा-कौशल विकास तथा सुश्री अमीक अमानी ने खेल क्षेत्र में संकल्प पत्र का वाचन किया। डॉ. महक भंडारी ने स्वास्थ्य के क्षेत्र पर अपने विचार रखते हुए कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में आभा आईडी के माध्यम से सभी रिपोर्ट्स अब मोबाइल पर डिजिटल फॉर्म में उपलब्ध हैं। हमारे युवा स्वास्थ्य कर्मी वॉलेंटियर्स बनकर सिंहस्थ 2028 के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करें। सुश्री सानिया जसवानी ने एमएसएमई सेक्टर के संकल्प पत्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रदेश की युवा शक्ति नई ऊर्जा से भरी हुई है। हम नवाचारों को लेकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 के संकल्प में युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
युवा श्री लखन पाटीदार और श्री जितेंद्र पाटीदार ने कृषि, उद्यानिकी एवं फूड प्रोसेसिंग के संकल्प पत्र का वाचन करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती से हम पर्यावरण संरक्षण के प्रति अधिक जिम्मेदार बन रहे हैं। हमारे युवा प्राकृतिक खेती कर अपना ब्रांड बनाएं और अपनी फसल डिजिटल मार्केटिंग से बेचकर अधिक आय कमाएं। अब ग्रामीण हाट बाजारों में प्राकृतिक खेती के उत्पाद नजर आने लगे हैं। उद्यानिकी विभाग के माध्यम से पॉलीहाउस लगाने की सुविधा मिलती है। इससे युवा संरक्षित खेती अपना सकते हैं। इससे मौसम की मार और विपरीत परिस्थितियों में भी अच्छा फसल उत्पादन लिया जा सकता है।
प्रमुख सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन श्री राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनियाभर में अपने झंडे गाड़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज ही आजाद बाइक रैली को झंडी दिखाई है, जो अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली चन्द्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) तक जाएगी। उन्होंने कहा कि ‘माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026’ में पांच अलग-अलग विषयों पर युवाओं ने अपने रोचक विचार व्यक्त किए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने का संकल्प लिया है। युवा शक्ति हमारा भविष्य है, जो विकसित भारत @2047 के संकल्प को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
कॉन्क्लेव में शिक्षा एवं कौशल विकास, खेल एवं स्वास्थ्य और जनअभियान विषयों पर कार्यशाला एवं संस्कृति, कला, पर्यटन युवा संकल्प निर्माण और सामुदायिक नेतृत्व के क्षेत्र में कार्यरत विशेषज्ञों के साथ युवाओं के मार्गदर्शन के लिये उपयोगी संवाद सत्रों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, इंदौर सांसद श्री शंकर लालवानी, पूर्व मंत्री एवं विधायक सुश्री ऊषा ठाकुर, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री महेंद्र हार्डिया, विधायक श्री मधु वर्मा, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, विधायक श्री गोलू शुक्ला, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में युवा उद्यमी, शिक्षाविद्, शोधकर्ता, प्रोफेशनल्स उपस्थित थे।
‘माय यूथ – माय प्राउड’ कॉन्क्लेव की प्रमुख झलकियां
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही युवाओं में अपार उत्साह, ऊर्जा और उमंग का माहौल देखने को मिला।
- मुख्यमंत्री ने शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली भाभरा के लिए आयोजित बाइक रैली और ओंकारेश्वर के लिए साइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।
- मुख्यमंत्री भी बाइक पर सवार हुए और बाइकर्स का उत्साहवर्धन किया।
- मुख्यमंत्री ने हेलमेट पहनकर युवाओं को यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
- युवाओं के लिए कार्यक्रम स्थल पर इंदौरी जायकों से सुसज्जित फूड स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे, जिन्हें युवाओं का शानदार प्रतिसाद मिला।
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भी मालवा के प्रसिद्ध व्यंजनों—शिकंजी, भुट्टे की किस, कांजी वड़ा और रसगुल्ले का स्वाद लिया।
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया और देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर रहे युवाओं का उत्साह बढ़ाया।
- युवाओं द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों का अवलोकन कर उनकी मुक्त कंठ से सराहना की।
- विभिन्न क्षेत्रों से आए युवाओं ने मुख्यमंत्री से आत्मीय भेंट कर अपने नवाचार, स्टार्ट-अप, करियर और भविष्य की योजनाओं की जानकारी साझा की।
- युवाओं के साथ अनौपचारिक बातचीत की और सेल्फी खिंचवाई।
- लाइव म्यूजिक बैंड और ऑर्केस्ट्रा की आकर्षक प्रस्तुतियों ने युवाओं को रोमांचित कर दिया। मुख्यमंत्री स्वयं मंच पर पहुंचकर प्रस्तुति देने वाले कलाकारों और बैंड के युवाओं का उत्साहवर्धन किया।
- पूरे कार्यक्रम में युवाओं का जोश, नवाचार, रचनात्मकता और मध्यप्रदेश के विकास में सहभागी बनने का संकल्प स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।



