कार्रवाईतालरतलाम

खाचरोद जेल से फरार बलात्कार के खुंखार कैदी को खारवा चौकी ताल पुलिस ने किया गिरफ्तार

खाचरोद जेल से फरार बलात्कार के खुंखार कैदी को खारवा चौकी ताल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

25.12.2025 को खाचरोद जेल से तीन विचाराधीन कैदी गोपाल पिता बापूलाल कीर, गोविंदराम पिता आशाराम एवं नारायण पिता भेरुलाल जाट फरार हो गये, जिनके विरुद्ध थाना खाचरोद पर अपराध क्रमांक 529/25 धारा 262 बीएनएस के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया । उक्त प्रकरण में फरार आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक जिला उज्जैन के द्वारा 5000 रुपये के ईनाम की उद्घोषणा भी जारी की गई । उक्त घटना में फरार आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल के निर्देशन में जिले के समस्त थानों की टीमों को लगाया गया था । उक्त निर्देशों के पालन में एसडीओपी आलोट श्रीमती पल्लवी गौड़ के मार्गदर्शन में आज दिनांक 11.07.2026 को खारवा चौकी थाना ताल की पुलिस टीम को फरार आरोपी गोपाल पिता बापूलाल कीर को अवैध हथियार के साथ चौकी क्षेत्र के दौलतगंज के पास मंडावल रोड़ पर घुमते हुए पाये जाने की मुखबीर द्वारा सूचना मिली जिसपर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम के द्वारा आऱोपी गोपाल पिता बापूलाल कीर को अवैध धारदार तलवार के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके विरुद्ध थाना ताल पर अपराध क्रमांक 350/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया ।

मूल प्रकरण जिसमें खाचरोद जेल में बंद था- अपराध क्रमांक 291/2024 धारा 363, 323, 294, 506, 336ए, 376(2) भादवि एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट।

विशेष योगदान- आरोपी की गिरफ्तारी में *निरी. स्वराज डाबी, प्र.आर. 116 निकोलस लकड़ा, आर. 1158 देवेन्द्र कायस्थ, आर. 1184 निलेश शर्मा, आर. 445 निलेश सक्सेना एवं आर. 1038 हरिशंकर का सराहनीय योगदान रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}