नीमचमध्यप्रदेश

रोटरी क्लब मनासा ने किया पौधरोपण , मंडल अध्यक्ष ने सेवा कार्यों की सराहना की

रोटरी क्लब मनासा ने किया पौधरोपण , मंडल अध्यक्ष ने सेवा कार्यों की सराहना की

डॉ बबलु चौधरी

नीमच-रोटरी क्लब मनासा द्वारा शनिवार को पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सेवा के उद्देश्य से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इंटरनेशनल रोटरी क्लब के मंडल अध्यक्ष संस्कार कोठारी, श्रीमती दीप्ति कोठारी, प्रदीप ओसवाल एवं आशीष गर्ग का मनासा आगमन पर रोटरी क्लब परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत गुरु कृपा कॉलोनी स्थित बगीचे के लिए चिन्हित खाली भूमि पर 20 पौधों के रोपण एवं ट्री गार्ड लगाने के साथ हुई। इसके पश्चात आयोजित बैठक में मां सरस्वती एवं रोटरी के संस्थापक पॉल पी. हैरिस के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। चतुर्विध मंत्र का वाचन मनोज गांधी तथा रोटरी प्रार्थना सुरेश पाटीदार ने प्रस्तुत की।
कोषाध्यक्ष राधेश्याम सोनी ने अतिथियों का परिचय कराया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष दिनेश वधवा, सचिव शैलेंद्र (शैलेश) सोनी, कोषाध्यक्ष राधेश्याम सोनी एवं रोटेरियन अनिल यति ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय तिवारी को रोटरी क्लब की मानद सदस्यता प्रदान की गई। श्री तिवारी ने गुरु कृपा कॉलोनी स्थित बगीचे को “रोटरी बगीचा” के रूप में विकसित करने का आश्वासन भी दिया।
रोटरी क्लब अध्यक्ष दिनेश वधवा ने वर्षभर में संचालित किए जाने वाले विभिन्न सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी। श्रीमती दीप्ति कोठारी ने महिला सशक्तिकरण एवं मानव सेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने पर बल दिया। सहायक मंडल अध्यक्ष प्रदीप ओसवाल ने रोटरी के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने की अपील की, जबकि मीडिया प्रमोशन चेयरपर्सन आशीष गर्ग ने क्लब की गतिविधियों की नियमित रिपोर्ट एवं फोटोग्राफ्स भेजने का आग्रह किया।
मंडल अध्यक्ष संस्कार कोठारी ने मंडल स्तर पर संचालित विभिन्न सेवा गतिविधियों की जानकारी देते हुए रोटरी क्लब मनासा के कार्यों की सराहना की तथा भविष्य में और बेहतर सेवा कार्य करने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}