मंदसौर जिलासीतामऊ

आस्था का प्रतीक बनेगा वट्केश्वर धाम: 12 जुलाई को जीर्णोद्धार एवं डोमशेड का भूमि पूजन

आस्था का प्रतीक बनेगा वट्केश्वर धाम: 12 जुलाई को जीर्णोद्धार एवं डोमशेड का भूमि पूजन

सीतामऊ ।नगर के गौरव वट्केश्वर प्राचीन महादेव मंदिर को नया स्वरूप मिलेगा। मंदिर के जीर्णोद्धार एवं विशाल डोमशेड निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम 12 जुलाई 2026, रविवार को आयोजित किया जा रहा है।

आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम प्रातः 8 बजे अभिषेक के साथ शुरू होगा। प्रातः 9 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन एवं पूजन संपन्न होगा। प्रातः 10 बजे महाआरती के बाद प्रसादी वितरण की जाएगी। 10:30 बजे पधारे संतों एवं अतिथियों का सम्मान किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया है।

वट्केश्वर महादेव मंदिर आस्था का केंद्र है। जीर्णोद्धार एवं डोमशेड बनने से श्रद्धालुओं को धूप-बारिश में भी दर्शन की सुविधा मिलेगी।

समस्त नगरवासी, श्रद्धालु भक्तों से अनुरोध है कि वे इस पवित्र कार्य में सहभागी बनकर पुण्य के भागी बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}