विकासगरोठमंदसौर जिला

गरोठ पहुंचे नितिन गडकरी, एक्सप्रेस- वे की गुणवत्ता और सुरक्षा का किया निरीक्षण

केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी का जनप्रतिनिधि गणों ने किया स्वागत

गरोठ।क्षेत्र में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने Delhi–Mumbai Expressway का निरीक्षण कर निर्माण गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।हाल ही में एक्सप्रेस-वे पर हुई दुर्घटनाओं के मद्देनज़र उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ समीक्षा कर ब्लैक स्पॉट्स की पहचान, सुरक्षा मानकों को और सुदृढ़ करने तथा यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

गरोठ- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के अवलोकन हेतु पधारे केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी का जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया और विभिन्न मांगों के संबंध में भी चर्चा की। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने संबोधन में कहा गया राजस्थान सरकार दुष्यन्त जी और वसुंधरा जी ने एक्सप्रेस वे को भवानीमंडी को जोड़ने कि मांग कि थी उसका भी डीपीआर शुरू हुआ और उसने काम कि मैं घोषणा करता हूं।

विधायक हरदीप सिंह डंग ने श्री गडकरी से एक्सप्रेस वे पर कुरावन, हरिपुरा कनेक्टिविटी और खेताखेड़ा कनेक्टिविटी प्रदान करने एवं गरोठ- उज्जैन हाई वे पर समतलीकरण के अभाव में दुर्घटनाओं को लेकर जांच एवं समाधान को लेकर चर्चा कर मांग पत्र सौंपा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}