पर्यावरणगरोठमंदसौर जिला

हरियाली से विकास की नई पहचान: अध्यक्ष श्री सेठिया के नेतृत्व में गरोठ नपं ने शुरू किया महाअभियान 

हरियाली से विकास की नई पहचान: अध्यक्ष श्री सेठिया के नेतृत्व में गरोठ नपं ने शुरू किया महाअभियान 

गरोठ। नगर परिषद गरोठ ने नगर को हरा-भरा, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शामगढ़ रोड स्थित मुख्य मार्ग से वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान शीघ्र ही नगर के चारों प्रमुख मार्गों तक विस्तारित किया जाएगा। विशेष बात यह रही कि लगाए गए पौधों की सुरक्षा और दीर्घकालिक संरक्षण को ध्यान में रखते हुए उनके साथ मजबूत सीमेंट के ट्री गार्ड भी स्थापित किए गए हैं, ताकि पौधे सुरक्षित रहें और ट्री गार्ड की चोरी जैसी समस्याओं पर भी प्रभावी रोक लग सके। नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया के नेतृत्व, विकासवादी सोच और‌ पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण के चलते यह अभियान नगरवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बन रहा है। उनका उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण देना है।वृक्षारोपण कार्यक्रम में नगर परिषद उपाध्यक्ष महेश मालवीय, राजेश चौधरी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गिरीश शर्मा सहित नगर परिषद का समस्त अमला उपस्थित रहा और सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।गरोठ शहर के मुख्य मार्ग शामगढ़ रोड पर आज से ट्री गार्ड सहित वृक्षारोपण प्रारंभ किया गया अति शीघ्र नगर के सभी मुख्य मार्गों पर वृक्षारोपण किया जाएगा

नपं अध्यक्ष राजेश सेठिया ने कहा कि हमारा 1500 पौधे लगाने का लक्ष्य है।इसी लक्ष्य को लेकर आज के पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया जिसमें उपाध्यक्ष महेश मालवीय राजेश चौधरी सीएमओ गिरीश शर्मा सहित नगर परिषद का पूरा अमला रहा उपस्थित रहे। श्री सेठिया ने नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा कि एक पौधा केवल पेड़ नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। आइए, गरोठ को हरियाली की नई पहचान बनाने में अपना योगदान दें।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}