प्रसिद्ध कथा वाचक राधेश्याम पांडे के देवलोकगमन पश्चात पांडे परिवार ने किया नेत्रदान

प्रसिद्ध कथा वाचक राधेश्याम पांडे के देवलोकगमन पश्चात पांडे परिवार ने किया नेत्रदान
शामगढ़।नगर एवं क्षेत्र में कथा एवं हवन पूजा पाठ विद्वान पंडित राधेश्याम पांडे सेवानिवृत्त अध्यापक का आज आकस्मिक स्वर्गवास हो गया आपके सुपुत्र राजेश पांडे एवं राकेश पांडे एवं परिवार की सहमति से सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद मध्य भारत पश्चिम प्रांत शाखा शामगढ़ के माध्यम से शाखा के वरिष्ठ पूर्व अध्यक्ष मनोज जैन की प्रेरणा से नेत्रदान जैसा पुनीत कार्य किया गया जिससे दो लोगों को नेत्र रोशनी प्राप्त होगी। नेत्र उत्सर्जन का कार्य परिषद के नेत्र चिकित्सा प्रभारी डॉ अमित धनोतिया एवं डॉ गोपालकृष्ण वर्मा ने सफलता पूर्वक किया एवं वाहन द्वारा रात्रि में ही नेत्र गोमाबाई नेत्रालय नीमच भेजे गए जहां पर दो लोगों का जीवन रोशन होगा शामगढ़ शाखा का इस सत्र का चौथा नेत्रदान है। भारत विकास परिषद के प्रांत महासचिव विनोद काला शाखा अध्यक्ष डॉ अजय चौहान सहित पांडे परिवार के कैलाश नारायण पांडे प्रकाशचंद पांडे मनमोहन पांडे अशोक पांडे अनोखीलाल पांडे विपिन पांडे विवेक पांडे एवं समाज जन उपस्थित रहे।भारत विकास परिषद शाखा शामगढ़ ने नेत्रदान जैसे पुनीत कार्य के लिए पांडे परिवार का आभार व्यक्त किया।



